Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जाने क्या है सहरी और इफ्तार - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, जाने क्या है सहरी और इफ्तार

दिल्लीः मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान आज से शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। अरबी शब्दकोश में उपवास को सौम कहा जाता है, इसलिए इस मास को अरबी में माह-ए-सियाम भी कहते हैं। फारसी में उपवास को रोजा कहते हैं।

रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। माना जाता है कि रमजान की शुरुआत चांद दिखने के अगले दिन से होता है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि मक्का में आज चांद नजर आता है तो कल से आरंभ हो सकता है। आइए जानते हैं सहरी और इफ्तार का सही समय।
क्या है सहरी
रोजे की शुरुआत सुबह सूरज निकलने से पहले फज्र की अजान के साथ होती है। इस समय सहरी ली जाती है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान माह में सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है।

क्या है इफ्तार
दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है। इसके बाद से सुबह सहरी से पहले व्यक्ति कुछ भी खा पी सकता है।

तारीख

24 मार्च 2023

25 मार्च 2023

26 मार्च 2023

27 मार्च 2023

28 मार्च 2023

29 मार्च 2023

30 मार्च 2023

31 मार्च 2023

01 अप्रैल 2023

02 अप्रैल 2023

03 अप्रैल 2023

04 अप्रैल 2023

05 अप्रैल 2023

06 अप्रैल 2023

07 अप्रैल 2023

08 अप्रैल 2023

09 अप्रैल 2023

10 अप्रैल 2023

11 अप्रैल 2023

12 अप्रैल 2023

13 अप्रैल 2023

14 अप्रैल 2023

15 अप्रैल 2023

16 अप्रैल 2023

17 अप्रैल 202

18 अप्रैल 2023

19 अप्रैल 2023

20 अप्रैल 2023

21 अप्रैल 2023

 

 

सहरी का समय

प्रातः 5:01

प्रातः 5:00

प्रातः 4:59

प्रातः 4:57

प्रातः 4:56

प्रातः 4:55

प्रातः 4:53

प्रातः 4:52

प्रातः 4:51

प्रातः 4:50

प्रातः 4:48

प्रातः 4:47

प्रातः 4:46

प्रातः 4:45

प्रातः 4:43

प्रातः 4:42

प्रातः 4:41

प्रातः 4:40

प्रातः 4:38

प्रातः 4:37

प्रातः 4:36

प्रातः 4:35

प्रातः 4:33

प्रातः 4:32

प्रातः 4:31

प्रातः 4:30

प्रातः 4:28

प्रातः 4:27

प्रातः 4:26

 

इफ्तार का समय

सायं 06:37

सायं 06:38

सायं 06:38

सायं 06:39

सायं 06:39

सायं 06:40

सायं 06:40

सायं 06:41

सायं 06:41

सायं 06:42

सायं 06:43

सायं 06:43

सायं 06:44

सायं 06:44

सायं 06:45

सायं 06:45

सायं 06:46

सायं 06:46

सायं 06:47

सायं 06:48

सायं 06:48

सायं 06:49

सायं 06:49

सायं 06:50

सायं 06:50

सायं 06:51

सायं 06:52

सायं 06:52

सायं 06:53

 

रमजान में रखें इन नियमों का पालन 
इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिन का होगा। इस बार आखिरी रोजा 21 अप्रैल को होगा और इस हिसाब से इस बार ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी। रमजान के महीने में कुछ सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य है। आइए जानते हैं क्या है वो नियम।

  • रमजान के दौरान हर रोजेदार के लिए पांच वक्त की नमाज बहुत जरूरी है।
  • रमजान के पवित्र महीने में ईद से पहले जकात यानी दान बेहद जरूरी है।
  • जकात में अपने सालभर की कमाई का ढाई फीसदी हिस्सा जरूरतमंदों को दान देना अच्छा होता है।

इस महीने इबादत करने वाले हर शख्स को अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

10 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago