Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 23 March: राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़े थे भगत सिंह, डर के कारण अंग्रेजों ने एक दिन पहले ही दे दी थी फांसी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

Today History 23 March: राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़े थे भगत सिंह, डर के कारण अंग्रेजों ने एक दिन पहले ही दे दी थी फांसी

दिल्लीः आज 23 मार्च यानी शहीदी दिवस है। आज ही के दिन यानी 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। कोर्ट ने तीनों को फांसी दिए जाने की तारीख 24 मार्च तय की थी, लेकिन ब्रिटिश सरकार को माहौल बिगड़ने का डर था, इसलिए नियमों को दरकिनार कर एक रात पहले ही तीनों क्रांतिकारियों को चुपचाप लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। इन तीनों पर अंग्रेज अफसर सांडर्स की हत्या का आरोप था।

28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में बंगा गांव (जो अभी पाकिस्तान में है) में जन्मे भगत सिंह महज 12 साल के थे, जब जलियांवाला बाग कांड हुआ। इस हत्याकांड ने उनके मन में अंग्रेजों के खिलाफ गुस्सा भर दिया था।

काकोरी कांड के बाद क्रांतिकारियों को हुई फांसी से उनका गुस्सा और बढ़ गया। इसके बाद वो चंद्रशेखर आजाद के हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए। 1928 में साइमन कमीशन के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय को गंभीर चोटें आईं। ये चोटें उनकी मौत का कारण बनीं।

इसका बदला लेने के लिए क्रांतिकारियों ने पुलिस सुपरिटेंडेंट स्कॉट की हत्या की योजना तैयार की। 17 दिसंबर 1928 को स्कॉट की जगह अंग्रेज अधिकारी जेपी सांडर्स पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई। 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश भारत की सेंट्रल असेंबली में बम फेंके। ये बम जानबूझकर सभागार के बीच में फेंके गए, जहां कोई नहीं था।

बम फेंकने के बाद भागने की जगह वो वहीं खड़े रहे और अपनी गिरफ्तारी दी। करीब दो साल जेल में रहने के बाद 23 मार्च 1931 को भगत सिंह को राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी पर चढ़ा दिया गया। वहीं, बकुटेश्वर दत्त को आजीवन कारावास की सजा मिली।

रोनाल्ड रीगन ने स्टार वार्स का ऐलान कियाः आज के ही दिन 1983 में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए स्ट्रैटेजिक डिफेंस इनिशिएटिव यानी स्टार वार्स का ऐलान किया। जो संभावित न्यूक्लियर अटैक से बचाव के लिए बना था। इसके बाद शीत युद्ध अपने चरम पर पहुंच गया। अमेरिका और सोवियत संघ में हथियारों की नई होड़ शुरू हो गई। दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए। आइए एक नजर डालते हैं 23 मार्च को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1568: फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1857: न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कॉमर्शियल एलिवेटर लगाई गई। इसे अमेरिकी इ्न्वेंटर एलिशा ओटिस ने लगाया था।
1880: स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
1888: इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल लीग, की स्थापना।
1903: राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया था। हालांकि ये आवेदन खारिज हो गया था। एक साल बाद दोनों ने अमेरिका के ओहियो पेटेंट अटॉर्नी से आवेदन करवाया। इसके बाद 1906 में उन्हें फ्लाइंग मशीन का पेटेंट मिला।
1910: मशहूर जापानी फिल्म डायरेक्टर अकीरा कुरोसावा का जन्म हुआ।
1910: डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म।
1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1953: बायो फार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ का जन्म हुआ।
1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965: नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1976: बीजेपी नेता एवं टेलीविजन कलाकार स्‍मृति ईरानी का जन्‍म।
1983: अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म।
1987: पश्चिमी जर्मनी में ब्रिटेन के सैनिक ठिकाने में हुए कार बम विस्फोट में 31 लोग घायल हुए।
1996: ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
1998: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।
2001: 15 साल की सर्विस के बाद रूसी स्पेस स्टेशन मीर ने काम करना बंद कर दिया।
2011: हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर का निधन हुआ। उन्होंने फादर ऑफ द ब्राइड, अ प्लेस इन द सन, रेन ट्री कंट्री, हू इज अफ्रेड ऑफ वर्जीनिया वूल्फ, सडनली लास्ट समर, द अपार्टमेंट, क्लियोपेट्रा जैसी फिल्में की थीं।
2012: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014: अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाये।
2015: सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।
2020: कोरोना वायरस के मामले 433 हुए : महाराष्ट्र, पंजाब में कर्फ्यू, भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन।

General Desk

Recent Posts

गेहूं पर MSP 150 रुपये बढ़ी, दाम 2,425 रुपये क्विंटल, सरसों-तिलहन में 300 रुपये का इजाफा, चना, मसूर, जौ और कुसुम में भी हुई बढ़ोतरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…

2 days ago

दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई का तोहफा, सरकार ने की डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…

2 days ago

उमर अब्दुल्ला बने केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री, जानिए अब्दुल्ला परिवार की पूरी कहानी

श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…

2 days ago

पाकिस्तान की धरती से पाकिस्तान और चीन पर बरसे जयशंकर, सीमा पार आतंकवाद, संप्रभुता…जानें किन-किन मुद्दे पर पड़ोसी मुल्कों को लगाई फटकार

इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्‍तान को कड़ा…

2 days ago

झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान, 13 और 20 नवंबर को होगी वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…

3 days ago