Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 22 March: बिहार बना था राज्य, लोकतंत्र की यहीं से हुई थी शुरुआत, विश्व का पहला विश्वविद्यालय में यहीं स्थापित हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 22 March: बिहार बना था राज्य, लोकतंत्र की यहीं से हुई थी शुरुआत, विश्व का पहला विश्वविद्यालय में यहीं स्थापित हुआ था

दिल्लीः आज ही के दिन 111 साल पहले बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना, जो देश का 12वां राज्य था। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था। इसलिए आज के दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। मौजूदा समय में दुनिया के अधिकांश देशों में शासन का डेमोक्रेटिक सिस्टम है। इसकी शुरुआत भी बिहार से ही मानी जाती है। दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था।

लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया, जिसे अब ओडिशा कहते हैं। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।

दुनिया में पहली बार फिल्म का प्रदर्शनः 22 मार्च 1895 को पेरिस में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक फिल्म दिखाई गई। लुई लुमियर ने फैक्ट्री से बाहर निकलते कामगारों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्क्रीनिंग पर दिखाया था। इस तकनीक को लुमियर ब्रदर्स ने अपने नाम से पेटेंट भी कराया। ये फिल्म महज 45 सेकंड की थी। इसमें करीब 200 दर्शक आए थे। 1896-97 में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित किया गया।

पहली फिल्म प्रदर्शित करने के बाद ल्यूमियर ब्रदर्स और उनकी टीम दुनियाभर में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन कर रही थी। इसके साथ ही ये लोग नई फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे। आज भले आप 70MM स्क्रीन सुनते हैं, लेकिन ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली फिल्म 35MM पर शूट हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 22 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1739: ईरान के बादशाह नादिर शाह ने अपनी फौज को दिल्ली में नरसंहार का आदेश दिया। इतिहास में इसे ‘कत्लेआम’ के नाम से जाना जाता है। ये कत्लेआम 58 दिन तक चला था।
1873: प्योर्तो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882: संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1890: रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1893: चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1917: रूस की नयी सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1934: जॉर्जिया के ऑगस्टा में गोल्फ के पहले मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। आयोजन ऑगस्टा नेशनल गोल्फ क्लब ने किया था।
1942: सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1945: मध्य पूर्व एशियाई देशों मिस्र, सीरिया, लेबनान, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन ने मिलकर अरब लीग की स्थापना की। लीग की पहली बैठक मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई।
1946: ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947: लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1956: अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई। किंग के नेतृत्व में अलबामा के काले लोगों ने राज्य में चलने वाली बसों का बहिष्कार किया था।
1958: सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1960: दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को लेजर यानी लाइट एप्लीफिकेश बाय स्टीमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन का पेटेंट मिला। इसका इस्तेमाल प्रिंटिंग, स्किन ट्रीटमेंट से लेकर लेजर सर्जरी तक में होता है।
1964: कलकत्ता (अब कोलकाता) में पुरानी कारों की पहली ‘विंटेज कार रैली’ निकाली गयी।
1969: इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977: इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978: फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979: इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982– नासा का अंतरिक्ष यान ‘कोलंबिया’ तीसरे मिशन पर रवाना।
1993: आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने जल संसाधनों को बचाने के लिए वर्ल्ड वाटर डे मनाने का ऐलान किया।
1995: रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकाॅर्ड अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी के लिए रवाना।
1999: शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
2000: दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2004: हमास के को-फाउंडर और फिलिस्तीन के इस्लामिक लीडर शेख अहमद यासीन की इजरायल मिसाइल स्ट्राइक में मौत हुई।
2005: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर जेमिनी गणेशन का निधन हुआ। फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए तमिल सिनेमा में उन्हें “कादल मन्नान” यानी रोमांस का देवता उपनाम मिला था। गणेशन एक्ट्रेस रेखा के पिता थे।
2007: पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010: 2010 की स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सुलह अधिनियम अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पारित।
2011: लारेन्स टेलर यौन दुराचार के लिए दोषी पाए गए और छह वर्ष के खेल पर रोक लगी।
2011: फुकुशिमा I न्यूक्लियर पावर प्लांट विकिरण के स्तर की रिपोर्ट करता है और 1600 बार सामान्य स्तर संयंत्र से 20 किमी मौजूद हैं।
2012: कनाडा के मॉन्ट्रियल में दो लाख से अधिक लोग माध्यमिक शिक्षा ट्यूशन बढ़ोतरी के विरोध में मार्च किया।
2014: ब्राजील की सरकार वायरलेस मांग को पूरा करने के लिए बहुत आवश्यक क्षमता प्रदान करके मोबाइल फोन कंपनियों को देश के टेलीविजन बैंडविड्थ स्पेक्ट्रम का हिस्सा नीलाम किया।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago