Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 19 March: भारत के पहले गैर कांग्रेसी सीएम का निधन, केरल के लोगों ने चुनी थी दुनिया की दूसरी डेमोक्रेटिक कम्युनिस्ट सरकार

दिल्लीः आज 19 मार्च है और आज के ही के दिन यानी 19 मार्च 1998 को वामपंथी नेता EMS नंबूदरीपाद का निधन हुआ। वो केरल और देश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। 1957 में जब वे केरल के मुख्यमंत्री बने, तब तक दुनिया में सिर्फ एक जगह रिपब्लिक ऑफ सान मैरिनो ही ऐसी थी, जहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कम्युनिस्ट सरकार थी। इसके अलावा जहां भी कम्युनिस्ट सरकारें थीं, वो सिंगल पार्टी सिस्टम के जरिए सत्ता में आई थीं।

देश के सबसे बड़े कम्युनिस्ट नेताओं में शामिल एलमकुलम मनक्कल शंकरन यानी EMS नंबूदरीपाद का जन्म 13 जून 1909 को केरल के मलप्पुरम जिले में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जाति-प्रथा के खिलाफ आंदोलन से की थी। उन्होंने ‘नंबूदरी को इंसान बनाओ’ का नारा देकर ब्राह्मणों के लोकतंत्रीकरण की मुहिम चलाई। जबकि वे खुद इसी जाति से थे। EMS उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग की।

1957 में नंबूदरीपाद केरल के मुख्यमंत्री बने। उनकी सरकार देश की पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। वो देश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। उनकी सरकार ने भूमि और शिक्षा क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए, लेकिन 1959 में केंद्र की जवाहरलाल नेहरू सरकार ने संविधान की धारा 356 का इस्तेमाल करके उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। कहते हैं कि नंबूदरीपाद सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से नेहरू घबरा गए थे, इसलिए उनकी सरकार ने धारा 356 का दुरुपयोग किया। 1967 में नंबूदरीपाद दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री बने। इस बार भी उनका कार्यकाल दो साल का ही रहा।

नंबूदरीपाद 1962 में पहली बार कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे। 1964 में पार्टी CPI और CPM नाम से दो धड़ों में टूट गई। इसके बाद वो CPM में रहे। 1977 में वे CPM के महासचिव बने और 15 साल तक इस पद पर रहे। अपने अंतिम दिनों में भी वो पूरी तरह सक्रिय थे। 1998 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जमकर पार्टी का प्रचार किया। 19 मार्च, 1998 को उनका निधन हो गया।

भारत-बांग्लादेश के बीच दोस्ती के रिश्ते की शुरुआतः 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक नया देश बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इसके अस्तित्व में आने के महज चार महीने के भीतर आज ही के दिन 1972 में उसकी भारत से ऐतिहासिक संधि हुई। इस संधि में शांति, सहयोग, उपनिवेशवाद की निंदा और गुटनिरपेक्षता का जिक्र था। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे को कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग करने का भी वादा किया। इस संधि के बाद दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग का एक नया दौर शुरू हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया।
1748 : प्राकृतिक कानून ने उत्तरी अमरीकी उपनिवेशों को उपनिवेश करने के लिए यहूदियों को देने का अधिकार दिया।
1775 : पोलैंड और प्रशिया ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831 : अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1850 : अमेरिकन एक्सप्रेस हेनरी वेल्स एंड विलियम फ़ार्गो द्वारा स्थापित किया गया।
1861 : पहला तारानाकी युद्ध न्यूजीलैंड में समाप्त किया गया।
1866 : घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1873 : जर्मन आधिपत्य संगीतकार मैक्स रियर का जन्म ब्रांड बवेरिया में हुआ था।
1877 : ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 : लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।1895 : लॉस एंजिल्स में ट्राम रेल सेवा प्रदान की गयी।
1915: पहली बार प्लूटो की तस्वीर ली गई। उस समय प्लूटो ग्रह नहीं था। 1930 में इसे सौरमंडल का 9वां ग्रह मान लिया गया। 2006 में इसे ग्रह की जगह ड्वॉर्फ प्लैनेट माना गया।
1939: हास्य अभिनेता जगदीप का मध्य प्रदेश के दतिया में जन्म हुआ। शोले फिल्म के अपने रोल की वजह से वो सूरमा भोपाली के नाम से भी मशहूर थे।
1944 : आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 : पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1962 : बॉब डायलान का पहला एल्बम संयुक्त राज्य में जारी किया गया।
1970 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक नया देश बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इसके अस्तित्व में आने के महज चार महीने के भीतर आज ही के दिन 1972 में उसकी भारत से ऐतिहासिक संधि हुई। इस संधि में शांति, सहयोग, उपनिवेशवाद की निंदा और गुटनिरपेक्षता का जिक्र था। इसके साथ ही दोनों देशों ने एक दूसरे को कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग करने का भी वादा किया
1982 : महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।
1982: अर्जेंटीना ने दक्षिणी जॉर्जिया में झंडा फहराया।
1984: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का जन्म हुआ। 2005 से 2009 के बीच उन्होंने आशिक बनाया आपने, भागमभाग और ढोल जैसी फिल्में की।
1990 : कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 : जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1998 : अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन।
2004 : अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।2005 : पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2013 : महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

2 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

2 days ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

2 days ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

4 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

4 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

4 days ago