Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 17 March: मनोहर पर्रिकर का निधन, सीएम रहते हुए स्कूटर से जाते थे विधानसभा

दिल्लीः चार साल पहले आज ही के दिन यानी 17 मार्च 2019 को गोवा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हुआ था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 63 साल की उम्र में देश के पूर्व रक्षा मंत्री ने अंतिम सांस ली। उन्होंने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की थी। गोवा का मुख्यमंत्री होने के बावजूद कई साल तक उन्होंने मुख्यमंत्री आवास का इस्तेमाल नहीं किया था। वे अपने ही घर में रहते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए पर्रिकर कई बार विधानसभा जाते समय सरकारी गाड़ी को छोड़कर स्कूटर का इस्तेमाल करते थे। इसके साथ ही वो बिना सुरक्षा के किसी भी टी स्टॉल पर खड़े होकर चाय पीते भी नजर आ जाते थे।

पर्रिकर की ये आदतें गोवा के लोगों के लिए एक आम बात थी। पर्रिकर नवंबर 2014 से 13 मार्च 2017 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे। पर्रिकर फ्लाइट में हमेशा ही इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल करते थे। वो मोबाइल और टेलीफोन के बिल का भुगतान अपनी जेब से करते थे। उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेझिझक इस्तेमाल करते देखा जाता था।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीति खत्म हुईः 17 मार्च, 1992 को दक्षिण अफ्रीका के 33 लाख श्वेत वोटर्स से पूछा गया कि क्या वो रंगभेद नियम को खत्म करना चाहते हैं। 1948 से चले आ रहे इस कानून पर हुए जनमत संग्रह में 28 लाख से ज्यादा श्वेत लोगों ने वोट किया। 68.73 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में वोट किया। इसके साथ ही नेल्सन मंडेला के 27 साल तक जेल में रहने की तपस्या सफल हुई। इस जनमत संग्रह कराने वाले दक्षिण अफ्रीका के तत्कालीन राष्ट्रपति एफडब्ल्यू डी क्लार्क को नोबेल शांति पुरस्कार भी मिला। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 17 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1508: मुगल शासक हुमायूं का जन्म।
1527: चित्तौड़गढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1756: सेंट पैट्रिक दिवस पहली बार न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया।
1769: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1824: 1824 की एंग्लो-डच संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1845: ब्रिटेन में रबर बैंड को पेटेंट किया गया। ब्रिटेन के आविष्कारक स्टीफन पैरी को ये पेटेंट मिला था
1861: दस साल से ज्यादा समय तक चले आंदोलन के बाद इटली का एकीकरण हुआ।
1906: ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।
1943: विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन के उपयोग से विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया जो असफल रहा।
1957: फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय का हवाई दुर्घटना में निधन।
1958: अमेरिका के वैनगार्ड 1 उपग्रह को प्रक्षेपित किया।
1959: बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1962: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का हरियाणा के करनाल में जन्‍म।
1969: गोल्डा मेयर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
1978: लेबनान पर इजराइली हमलों के बाद हजारों फिलिस्तीनियों को घर छोड़कर भागना पड़ा।
1987: सुनील गावस्कर ने करियर का आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला। 13 से 17 अगस्त तक बेंगलुरु में हुए इस मैच में गावस्कर मैन ऑफ द मैच रहे। हालांकि, भारत ये मैच 16 रन से हार गया था।
1989: जाने-माने राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।
1990: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जन्म हुआ। 2012 के लंदन ओलिंपिक में साइना ने वुमन सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था। बैडमिंटन में ओलिंपिक पदक जीतने वाली साइना भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं।
1992: 1992 को दक्षिण अफ्रीका के 33 लाख श्वेत वोटर्स से पूछा गया कि क्या वो रंगभेद नियम को खत्म करना चाहते हैं? 1948 से चले आ रहे इस कानून पर हुए जनमत संग्रह में 28 लाख से ज्यादा श्वेत लोगों ने वोट किया। 68.73 फीसदी लोगों ने इसके पक्ष में वोट किया।
1994: रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय ।
1996: लाहौर में हुए क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर श्रीलंका विश्व चैंपियन बना। 107 रन की नाबाद पारी खेलने वाले अरविंद डिसिल्वा मैन ऑफ द मैच बने।
2004: नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006: अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2011: संयुक्त राष्ट्र महासंघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया के ऊपर नो फ्लाय जोन बनाने को मंजूरी दी। इसी को आधार बनाकर पश्चिमी देशों ने लीबिया की कर्नल मुअम्मर गद्दाफी सरकार को गिरा दिया।
2011: ब्रिटेन के अभिनेता माइकल गॉफ़ का निधन।
2013 : इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018: मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago