Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 15 March: 146 साल पहले खेला गया था पहला टेस्ट मैच, चार्ल्स बैनरमैन बने थे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 15 March: 146 साल पहले खेला गया था पहला टेस्ट मैच, चार्ल्स बैनरमैन बने थे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

दिल्लीः क्रिकेट मौजूदा समय में भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन  क्या आप जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत कब और कैसे हुई? पहला क्रिकेट मैच किसके बीच खेला गया? उसे किसने और कैसे जीता? तो इसके जवाब दिलचस्प हैं। दरअसल, आज से 146 साल पहले यानी 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ था। यह टेस्ट वैसे तो ऑल इंग्लैंड विरुद्ध अ कम्बाइंड न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया इलेवन के खिलाफ खेला गया। बाद में इसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला माना गया। आज भी इसके कई रिकॉर्ड कायम हैं।

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी जेम्स लिलीवाइट ने और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी डेव ग्रेगरी ने की थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और चार्ल्स बैनरमैन की 165 रन की पारी की बदौलत 245 रन बनाए। बैनरमैन टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। बाकी कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका। जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 196 रन पर ही आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए ओपनर हैरी जूप ने 63 रन, हैरी चार्लवुड ने 36 रन, एलन हिल ने 35 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खराब रही और टीम 104 रन पर ही सिमट गई। टॉम हैरोन ही सबसे ज्यादा 20 रन बना सके। इंग्लैंड को जीत के लिए 154 रन का टारगेट मिला, लेकिन इंग्लैंड की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर सकी और 108 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 45 रन से जीता। इस मैच का नतीजा चौथे दिन आया था। उस समय पांच दिन के टेस्ट में एक दिन रेस्ट होता था। इस तरह तीन दिन यानी रेस्ट डे (18 मार्च) के बाद 19 मार्च को मैच का नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आया था।

इंग्लैंड के जेम्स साउदरटन टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे। उन्होंने 49 साल 119 दिन की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला था। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट सका है। वहीं बैनरमैन टेस्ट मैच की पहली गेंद खेलने वाले खिलाड़ी रहे और पहला टेस्ट शतक लगाने वाले भी।

गंगा और यमुना भी कानूनी रूप से व्यक्तिः न्यूजीलैंड ने 15 मार्च 2017 को एक कानून पारित किया। इसमें कहा कि व्हांगानुई नदी एक कानूनी व्यक्ति है। इसके जरिए नदी को संपत्ति रखने और कोर्ट में मुकदमा लगाने का हक मिला। इससे प्रेरणा लेकर 21 मार्च 2017 को उत्तराखंड सरकार ने गंगा और यमुना को कानूनी तौर पर व्यक्ति होने का अधिकार दिया, पर यह ज्यादा दिन तक रहा नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2017 में कहा कि गंगा और यमुना को कानूनी व्यक्ति के तौर पर नहीं देखा जा सकता। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1236: विश्व प्रसिद्ध सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह का निधन।
1493: क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564: मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1744: फ्रांसीसी सम्राट लुईस 15वें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1892: पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1901: महान कुश्ती प्रशिक्षक एवं पहलवान गुरु हनुमान का जन्म।
1901: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
1907: फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
1919: हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1934: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म।
1943: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिह वर्मा का जन्म।
1964: सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969: भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1976: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का जन्म।
1984: यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया।
1985: पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।
1988: आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
1992: प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।
1997: ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
1999: एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं, कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरंभ हुआ।
2001: जॉर्ज फर्नांडीज ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2001: करासे फिजी के पुन: प्रधानमंत्री चुने गए।
2002: बार्सिलोना में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू
2003: चीन में सत्ता नई पीढी के हाथ आई हू जिन्ताओ राष्ट्रपति बने।
2007ः वोडाफोन और एस्सार के बीच समझौता हुआ।
2008: देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया।
2008: महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई।
2008: कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009: लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती।
2009: भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।
2009: अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित गीतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी खिताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया।
2011: सीरिया में बड़े पैमाने पर गृहयुद्ध शुरू हुआ।
2015: स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का निधन।
2019: स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की पहल पर फ्राइडे फॉर फ्यूचर के तहत दुनियाभर में 1.5 मिलियन स्टूडेंट्स ने क्लाइमेट चेंज प्रोटेस्ट में भाग लिया।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

5 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

6 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

6 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

6 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

7 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

1 week ago