Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 11 March: यूपी में 14 साल बाद बीजेपी ने की सत्ता में वापसी, योगी आदित्यनाथ बने मुख्यमंत्री

दिल्लीः आज 11 मार्च है। आज के ही दिन 2017 में 14 साल बाद उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई थी। विधानसभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 324 सीटें हासिल कीं। कुल 403 सीटों में भाजपा ने अकेले दम पर 311 सीटें जीतीं, जबकि अपना दल (सोनेलाल) ने 9 और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी ने 4 सीटें जीती थीं। यूपी में बीजेपी का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। अखिलेश यादव को इस्तीफा देना पड़ा और योगी आदित्यनाथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने थे।

इन चुनावों में जनता ने न केवल अखिलेश के ‘काम बोलता है’ को नकारा, बल्कि यूपी के ‘लड़कों’ अखिलेश-राहुल के ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ के नारे को भी खारिज कर दिया। सपा और कांग्रेस का गठबंधन 54 सीटों पर जबकि 19 सीटों पर बसपा और 6 सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की थी। अगर वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को करीब 40 प्रतिशत वोटरों का साथ मिला, सपा और बसपा को 22-22 प्रतिशत और कांग्रेस को करीब 6 प्रतिशत वोट मिले। लगातार दूसरे चुनाव में बसपा को नुकसान उठाना पड़ा। 2014 लोकसभा चुनाव में उसका खाता भी नहीं खुला था, वहीं विधानसभा चुनाव में भी उसकी हालत खराब रही। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा से गठबंधन कर अपनी स्थिति में काफी हद तक सुधार किया।

यूपी में 403 विधानसभा सीटों के लिए 07 चरणों में चुनाव कराए गए। समाजवादी पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के बाद जहां कांग्रेस ने उसके साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, वहीं बसपा अकेले आगे बढ़ी। भाजपा ने अपना दल और भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी जैसे छोटे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। यूपी में पहले चरण का चुनाव 11 फरवरी, दूसरे का 15 फरवरी, तीसरे का 19 फरवरी, चौथे का 23 फरवरी, पांचवें का 27 फरवरी, छठे का 4 मार्च और सातवें फेज का चुनाव 8 मार्च को हुआ।

जलऊषा’ का जलावतरणः भारत के पहले आधुनिक जल पोत ‘जलऊषा’ का 1948 में विशाखापट्टनम में जलावतरण हुआ था। सेठ वालचंद हीराचंद ने 1941 में सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड बनाई थी। इसे ही आज हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के रूप में जाना जाता है। शिपयार्ड के लिए नींव का पत्थर 21 जून 1941 को उस समय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने रखा था। स्वतंत्रता के बाद पूरी तरह भारत में निर्मित पहले पोत को सिंधिया शिपयार्ड में बनाया गया था। उसका नाम ‘जलऊषा’ रखा गया था। 11 मार्च 1948 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में इसका जलावतरण हुआ।

जापान में प्रलयंकारी सुनामीः 11 मार्च 2011 को जापान में भीषण भूकंप आया और इसके बाद समुद्र में उठी प्रलंयकारी सुनामी ने खूब तबाही मचाई थी। जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के साथ ही संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। यह जापान के इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1399: दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
1669: इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।
1689: औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
1881: रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी।
1895: स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।
1915: क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।
1917: ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।
1918: मास्को रूस की राजधानी बनी।
1948: देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।
1963: सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1978: इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।
1981: चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।
1985: सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
1990: लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1999: इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2001: पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने
2004: स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 घायल।
2006: यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।
2007: सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
2008: पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोगों की मौत।
2008: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने 2008 में अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।
2011: जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।
2014: माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी।
2016: ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।

General Desk

Recent Posts

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

12 minutes ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

5 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

9 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

20 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

1 day ago