Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 09 March: तरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन का जन्म हुआ, सोवियत संघ ने अपनी सर्वश्रेष्ठा साबित करने के लिए दुनिया भर में घुमाया

दिल्लीः आज 09 मार्च है। आज के ही के दिन यानी 09 मार्च 1934 को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान यूरी गगारिन का जन्म हुआ था। 12 अप्रैल 1961 को महज 27 साल की उम्र में उन्होंने अंतरिक्ष यान वॉसटॉक-1 में बैठकर बायकोनूर कॉसमोड्रोम से ऐसी जगह के लिए उड़ान भरी, जहां उनसे पहले कोई इंसान नहीं गया था।

पृथ्वी के ग्रेविटेशनल फोर्स से बाहर जाने के लिए उनके यान ने एक सेकंड में 5 मील की दूरी तय की। ऐसा पहली बार मुमकिन हुआ और गगारिन अंतरिक्ष में पहुंचे। वहां से उन्होंने पृथ्वी की सुंदरता को देखा। लौटने पर सोवियत संघ (अब रूस) ने उन्हें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अघोषित राजदूत के रूप में भेजा। शीत युद्ध के दौर में सोवियत संघ इससे अपनी श्रेष्ठता साबित करना चाहता था। हालांकि, इसके महज 19 दिन बाद ही नासा ने भी एक इंसान को अंतरिक्ष भेज दिया।

इसके बाद सोवियत संघ ने गगारिन के अंतरिक्ष में जाने पर रोक लगा दी। 1968 में एक फ्लाइट की ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

जोसेफ स्टालिन की बेटी ने देश छोड़ाः सोवियत संघ (अब रूस) के नेता जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना अलीलुयेवा ने आज ही के दिन 1967 में सोवियत संघ छोड़ दिया था। वहां से वह दिल्ली पहुंचीं। भारत उन्हें राजनीतिक शरण देने के पक्ष में नहीं था। स्वेतलाना दिल्ली में अमेरिका के दूतावास में ठहरीं और अमेरिका से राजनीतिक शरण मांगी। भारत से हस्वीट्जरलैंड और फिर अमेरिका चली गईं।

साल 1953 में पिता की मौत के बाद स्वेतलाना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। 1964 में उन्होंने भारतीय राजनयिक ब्रजेश सिंह से शादी की। ये स्वेतलाना की तीसरी शादी थी। अमेरिकी नागरिकता लेने के बाद स्वेतलाना ने नाम बदलकर लाना पीटर्स रख लिया था। 1970 में यहां उन्होंने विलियम पीटर्स नाम के आर्किटेक्ट से चौथी शादी की, लेकिन पीटर्स से भी जल्द ही उनका तलाक हो गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1454: इटली के शहर फ्लोरेंस में समुद्री यात्री अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उनकी वजह से ही अमेरिका का नाम पड़ा।
1650: महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत, संत तुकाराम महाराज का निधन।
1776: एडम स्मिथ की अर्थशास्त्र पर मशहूर पुस्तक ’द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन।
1858: अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जाफर द्वितीय को 1857 में प्रथम भारतीय विद्रोह के अपराध के तहत रंगून भेजा गया।
1916: जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918: रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
1945: अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए, बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर खाक कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।
1951: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म हुआ। 1988 में उन्हें पद्मश्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
1956: भारत के राजनयिक और कांग्रेस नेता शशि थरूर का इंग्लैंड के लंदन में जन्म हुआ।
1959: दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया।
1961: ’डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरीक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण।
1973: उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया। हालांकि, कैथोलिक इसाइयों ने इस जनमत संग्रह का बहिष्कार किया था।
1976: जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत
1977: अमेरिका की राजधानी वाशिगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या।
1985: भारतीय क्रिकेटर खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म।
1986: सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू किया गया।
1994: भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन।
1999: ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।
1999: राबड़ी देवी ने दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2004: पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाली’शाहीन-2’मिसाइल का सफल परीक्षण।
2005: थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2012: फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

5 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

5 days ago