Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के आज सभी कार्य होंगे सम्पन्न

Aaj ka Rashifal 07 March 2023: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 07 मार्च 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशा – राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में और चंद्रमा सिंह राशि में हैं। वहीं, केतु तुला राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में हैं, जबकि गुरु और शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेषः गुरु के भाव में चंद्रमा का गोचर आज कई राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल है।

वृषभः आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। शारीरिक मेहनत हो सकती है। अधिक भागदौड़ में सावधानी बरतें। पैरों में चोट लग सकती है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है। रूके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं।

मिथुनः फिजूलखर्ची करने से बचें। आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। भविष्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

कर्कःआज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सफल हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन पितृपक्ष से प्रेम और लाभ प्राप्त होगा।

सिंहःसिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है और कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मानसिक अशांति, उदासी और उदासीनता दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद और भाई-बहनों के सहयोग से दिन के दूसरे भाग में राहत मिलेगी। मधुर वाणी रखें और क्रोध पर काबू रखें।

कन्याः निडरता का भाव रहेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। माता-पिता को सुखद सहयोग मिलेगा। पत्नी को तन से परेशानी हो सकती है। फिजूलखर्ची की भी संभावना है।

तुलाः पराक्रम दिखाने का अवसर मिलेगा और धन में वृद्धि होगी। दूसरों की सेवा पर ध्यान देंगे। समाज करने से पुण्य फल मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो सावधानी बरतें। अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

वृश्चिकः आज मन अशांत हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। कोई विवाद लंबित है तो उसमें कोर्ट में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा।

धनुः आज का दिन आपके लिए शुभ है। विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना का विकास होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी मन लगेगा। भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी।

मकरः आर्थिक मामलों में आज मिलाजुला दिन रहेगा। कीमती वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतें। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। दूसरी ओर अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिन्हें आप न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

कुंभः भाग्य के लिहाज से आज का दिन शुभ है। मन भी अपने व्यवसाय में लगा रहेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। नए कार्य में निवेश करते समय सावधानी बरतें। भविष्य में लाभ आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।

मीनः किसी के लिए की गई मदद भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, हालांकि ससुराल पक्ष की समझदारी से मामला सुलझ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है।

admin

Recent Posts

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago

कार्यालय केवल एक भवन नहीं, कार्य का आलय होना चाहिएः डॉ. भागवत

दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि कार्यालय केवल एक भवन नहीं,…

4 days ago

गर्मी के मौसम में अमृत सामान है नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे, कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए

दिल्लीः गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में…

5 days ago