Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 04 March: कहानी भारत के पहले विमानवाहक पोत INS, जिसे दो महावीर और 12 वीर चक्र मिले

दिल्लीः ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान HMS हरक्यूलिस नाम का एक विमानवाहक पोत तैयार किया। इसे सेना में शामिल किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच युद्ध खत्म हो गया। 12 साल बाद यानी 1957 में इस HMS हरक्यूलिस को रॉयल नेवी ने भारत को बेच दिया। 04 मार्च 1961 को ये पोत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ।

भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला ये पहला विमानवाहक पोत था। विकर्स-आर्मस्ट्रॉन्ग शिपयार्ड पर बने मैजेस्टिक क्लास के इस पोत को हम सब INS विक्रांत के नाम से जानते हैं। 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध में विक्रांत पाकिस्तान की नौसेना के लिए बड़ी मुसीबत साबित हुआ था।

1965 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने विक्रांत को डुबो दिया है, जबकि उस वक्त वह कुछ तब्दीलियों के लिए मुंबई में नौसेना के शिपयार्ड में खड़ा था। 1971 के युद्ध में विक्रांत से जुड़े अधिकारियों को दो महावीर चक्र और 12 वीर चक्र मिले थे। इसी बात से 1971 के युद्ध में इसकी भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है। 31 जनवरी 1997 को विक्रांत को रिटायर कर दिया गया।

शिकागो अमेरिका का शहर बनाः  मौजूदा समय में शिकागो न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स के बाद अमेरिका का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। आज ही के दिन 1837 में इसे शहर का दर्जा मिला था। अगस्त 1833 में शिकागो की आबादी महज 200 के आसपास थी। सात साल के अंदर ये 4 हजार के पार पहुंच गई। 1971 में लगी भीषण आग में शिकागो शहर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया। इसके बाद नए शहर का निर्माण शुरू हुआ। नए शिकागो में लकड़ी की इमारतों की जगह इस्पात और पत्थरों की इमारतों ने ले ली। 1885 में यहां बनी बहुमंजिला इमारत को दुनिया की पहली बहुमंजिला इमारत माना जाता है।

मुगाबे जिम्बाब्वे प्रधानमंत्री बनेः 1980 में आज ही के दिन रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और जिम्बाब्वे के पहले अश्वेत प्रधानमंत्री बने। चुनाव से महज 6 हफ्ते पहले ही मुगाबे दस साल का निर्वासन काटकर देश लौटे थे। इसके बाद भी चुनाव में उनकी पार्टी ने अश्वेतों के लिए आरक्षित 80 में से 57 सीटें जीतीं थी। श्वेत अल्पसंख्यकों का शासन खत्म होने के बाद जिम्बाब्वे में हुए ये पहले चुनाव थे। 1987 में मुगाबे देश के दूसरे राष्ट्रपति बने। इसके बाद 2017 तक वो इस पद पर रहे। 6 सितंबर 2019 को उनका निधन हो गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 मार्च को घटित हुईं घटनाओं पर…

1788 : कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू। आज इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।
1789 : पहले अमेरिकी कांग्रेस ने संविधान को पूरा किया और घोषित किया।
1797 : जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।
1817 : जेम्स मोनरो ने अमेरिका के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1823 : उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।
1858 : ब्रिटिश अधिकारी जे पी वॉकर तकरीबन 200 कैदियों को लेकर कलकत्ता से अंडमान और निकोबार के लिए रवाना। इन लोगों में ज्यादातर 1857 के विद्रोह के आरोपी थे।
1879 : लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना हुई। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
1882 : पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।
1894 : शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबाह हुए।
1908 : ट्रांसवाल यूनिवर्सिटी कॉलेज ने प्रिटोरिया विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1921 : मशहूर उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु का जन्म बिहार के फारबिसगंज में हुआ। मैला आंचल, जुलूस, कितने चौराहे, पलटू बाबू रोड, अच्छे आदमी, मारे गए गुलफाम, लाल पान की बेगम, पंचलाइट उनकी मशहूर रचनाएं हैं।
1930 : फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से अधिक लोगों की मौत।
1933 : फ्रैंकलिन डी रुजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
1936 : जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।
1939 : गदर पार्टी के संस्थापकों में से लाला हरदयाल का निधन हुआ।
1951 : नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ। इन खेलों में एशिया के 11 देशों के 489 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 7 दिन चला ये आयोजन 11 मार्च को खत्म हुआ।
1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत INS विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया। 1971 के भारत-पकिस्तान युद्ध में INS विक्रांत ने अहम भूमिका निभाई थी।
1972 : लीबिया और सोवियत संघ ने एक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये।
1975 : चार्ली चैपलिन को 85 साल की उम्र में नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया। चैपलिन ने ‘द किड’ और ‘ग्रेट डिक्टेटर’ जैसी मूक फिल्मों में काम किया था।
1976 : द मागिरे को सात विस्फोटकों को रखने के लिए दोषी पाया गया जिससे उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गयी।
1977 : रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
1980 : टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना का जन्म हुआ। बोपन्ना डबल्स के बेहतरीन खिलाड़ियों में हैं। 2017 में उन्होंने कनाडा की गैब्रिएला डबरोवस्की के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स का खिताब जीता था।
1980 : जिम्बाब्वे के राष्ट्रवादी नेता रॉबर्ट मुगाबे के चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद वह जिम्बाब्वे के प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री बने।
1989 : लंदन के पुर्ले स्टेशन पर रेल दुर्घटना में पांच लोगों की मौत और 94 लोग घायल हुए।
1989 : टाइम और वॉर्नर कम्युनिकेशन ने अपने मर्जर प्लान का ऐलान किया।
1997 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मानव क्लोनिंग पर किसी भी शोध के लिए संघीय धन पर रोक लगायी।
2001 : ब्रिटेन में बीबीसी टेलीविजन केंद्र पर बम फेंका गया।
2002 : अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2009 : राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2011 : कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का निधन। वो 2004 से लेकर 2009 तक वे केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे। पंजाब के गवर्नर के रूप में भी उन्होंने काम किया।
2012 : चार साल तक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने के बाद व्लादिमीर पुतिन तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए। 7 मई 2012 को उन्होंने फिर से पदभार ग्रहण किया।
2013 : इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत।
2016 : लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा का दिल का दौरा पड़ने से निधन। संगमा 1996 से 1998 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे। वो 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे।
2022 : आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श का निधन। वह 74 बरस के थे।

General Desk

Recent Posts

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

2 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

2 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

2 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

3 days ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

3 days ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

3 days ago