Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 02 मार्च 1949 को देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। वह देश की आजादी की लड़ाई में शामिल रहीं और फिर कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। सरोजिनी नायडू एक महान कवयित्री भी थीं और उन्होंने 12 साल की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। उनकी कविताओं से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी।

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। 1895 में 16 साल की उम्र में नायडू हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड चली गईं और अगले तीन वर्षों तक वहां किंग्स कॉलेज, लंदन और गिरटन कॉलेज में पढ़ाई की। 1898 में 19 साल की उम्र में सरोजिनी नायडू की शादी पेशे से डॉक्टर गोविंद राजालु नायडू से हुई थी।

1914 में उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और यहीं से वह देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गईं। गांधी जी के भारत आने से पहले उन्होंने गांधी जी के साथ दक्षिण अफ्रीका में भी काम किया। 1925 में वे कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष बनीं। वैसे तो कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष एनी बीसेंट थीं, लेकिन सरोजिनी नायडू इस पद तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

भारत में प्लेग महामारी के दौरान सरोजिनी नायडू के शानदार काम के लिए 1928 में उन्हें ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया गया। देश की आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल थीं। वे अपने निधन तक इस पद पर रहीं।

02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में लखनऊ में उनका निधन हुआ। 13 फरवरी 2014 को सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती से भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत की गई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1498: पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बिक द्वीप पहुंचा।
1700: छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
1807: अमेरिका की संसद यानी कांग्रेस ने देश में गुलामों के आयात पर रोक लगाने का कानून पास किया। इसे दास प्रथा को खत्म करने के लिए उठाया गया अहम कदम माना जाता है।
1819: अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1836: टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866: निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1919: अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मॉस्को में हुई।
1917: दि जॉन्स एक्ट के प्रभावी होने के साथ ही पोर्टो रिको अमेरिका का हिस्सा बना।
1931: सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म हुआ। अमेरिका-सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध को खत्म करने और सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय गोर्बाचेव को जाता है।
1933: मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘किंग कॉन्ग’ रिलीज हुई। विलिस ओ-ब्रयान के खास स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से ये फिल्म आज भी याद की जाती है। इस फिल्म को एनिमेटेड कैरेक्टर की फिल्मों में एक मील के पत्थर के रूप में माना जाता है।
1946: हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1949: दुनिया की पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट अमेरिका में लगाई गई। ये ऐसा लाइटिंग सिस्टम था, जो अंधेरा होने पर ऑन हो जाता था और जरूरत नहीं होने पर ऑफ हो जाता था।
1949: भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।
1969: सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। ये विमान टॉलूज (फ्रांस के शहर) से उड़ा था। 27 मिनट की अपनी उड़ान में विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। कहा जाता है कि ये विमान 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता था।
1970: अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1968: जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज के छठें जेम्स बॉन्ड यानी डेनियल क्रेग का इंग्लैंड के चेस्टर में जन्म हुआ।
1969: सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। ये विमान टॉलूज (फ्रांस के शहर) से उड़ा था। 27 मिनट की अपनी उड़ान में विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। कहा जाता है कि ये विमान 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता था।
1982: बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1981: तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1983: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1983: अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में CD प्लेयर की बिक्री शुरू हुई। इससे पहले CD प्लेयर सिर्फ जापान में बिका करते थे।
1991: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक कार बम धमाके में श्रीलंका के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए, 73 घायल हुए।
2004: इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।
2006: भारत और अमेरिका के बीच नयी दिल्ली में ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2009: पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी-बिसाउ के तीन बार के राष्ट्रपति जोआओ बर्नार्डो विएरा की सैनिकों ने हत्या कर दी। विएरा और गिनी की सेना के बीच जारी संघर्ष को इसका जिम्मेदार बताया गया।
2012: जर्मनी की एक अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014: रूस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here