दिल्लीः होली से पहले देशवासियों को महंगाई की मार पड़ी है। दरअसल तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपये हो गई है।
वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।
कहां कितने में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
शहर | पुरानी दर | नई कीमत
|
दिल्ली | 1053 | 1103 |
मुंबई | 1052.50 | 1102.5 |
कोलकाता | 1079 | 1129 |
चेन्नई | 1068.50 | 1118.5 |
कहां कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर
शहर | पुरानी दर | नई कीमत |
दिल्ली | 1769 | 2119.5 |
मुंबई | 1721 | 2071.5 |
कोलकाता | 1870 | 2221.5 |
चेन्नई | 1917 | 2268 |
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…