Subscribe for notification
ट्रेंड्स

अमीरों की सूची में 38 स्थान पर पहुंचे गौतम अडानी, 33 दिन में गंवा चुके हैं 87 अरब डॉलर

मुंबईः अमेरिकी शोध कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति गौतम आडानी की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और इसकी वजह से अदानी समूह के मालिक गौतम अदाणी अमीरों की सूची में सोमवार को 38वें स्थान पर खिसक गए। आपको बता दें कि 24 जनवरी को रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी दुनिया के अमीरो की सूची में दूसरे स्थान पर थे। इस अवधि में उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 33 अरब डॉलर रह गई है। आपको बता दें कि फरवरी, 2021 के बाद उनकी संपत्ति का यह निचला स्तर है।

मौजूदा समय में गौतम अडानी आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी की 83 अरब डॉलर की संपत्ति से अब 50 अरब डॉलर पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 33 दिन में अब तक उनकी कंपनियों के शेयरों में 85% तक गिरावट आ चुकी है। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि शेयरों का मूल्य वास्तविक मूल्य से 85 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान अडानी की कुल 10 कंपनियों के शेयरों की पूंजी अगस्त, 2021 के बाद पहली बार 7 लाख करोड़ से भी नीचे 6.82 लाख करोड़ रुपये रह गई है, जो रिपोर्ट आने से पहले 19.20 लाख करोड़ थी। टीसीएस के 12.19 लाख करोड़ से भी ज्यादा गिरावट अडानी की कंपनियों में आई है।

उधर, राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए 2019 में पेश अदानी पावर के प्रस्ताव को सही ठहराने के साथ शापूरजी पलोनजी को लंबित दावों के लिए मध्यस्थता प्रक्रिया में जाने को कहा है। एनसीएलएटी की अहमदाबाद पीठ ने 24 जून, 2019 के आदेश में कर्जदार कंपनी कोरबा वेस्ट पावर के कर्ज समाधान के लिए अदाणी पावर के पेश प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

अडानी समूह के शेयरों में गिरावट…
अडानी इंटरप्राइजेज      9.17%
अडानी पोर्ट                     0.53%
अडानी पावर                  4.97%
अडानी ट्रांसमिशन           4.99%
अडानी ग्रीन एनर्जी        4.99%
अडानी टोटल गैस          5.00%
अडानी विल्मर             5.00%
एसीसी सीमेंट              1.95%
अंबुजा सीमेंट               4.50%
एनडीटीवी                    4.98%

अडानी समूह के शेयरों में सोमवार को भी भारी गिरावट रही। लगातार गिरावट का असर यह रहा कि समूह की 10 में से अब केवल दो ही कंपनियां ऐसी हैं, जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। पूंजीकरण के लिहाज से अदाणी समूह अब आईसीआईसीआई समूह से भी पीछे हो गया है जिसकी कुल पूंजी 7.23 लाख करोड़ रुपये रही है।

 

General Desk

Recent Posts

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

51 minutes ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

14 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

14 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

15 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

2 days ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

5 days ago