Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को मिलेगा जीवन साथी का भरपूर सहयोग

Aaj ka Rashifal 27 February 2023: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 27 फरवरी 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशाः राहु मेष राशि में तथा मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में, बुध मकर राशि में हैं। वहीं सूर्य और शनि कुंभ राशि में तथा गुरु और शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको थोडी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य रखें. काम समय से पूरे होंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई कार्य जल्द ही निपटा लेंगे।

वृषभ राशि – वृषभ राशि वलों के लिए छोटे समझौते करना फायदेमंद होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी अच्छा समय रहेगा। आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन किसी सुखद और आनंद आनंद दायक यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। इस यात्रा से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आप किसी समारोह में जायेंगे, वहां आपकी खूब तारीफ होगी। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको पैसों का लाभ होगा। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी। आपको अपने गुस्से पर संयम रखने की जरुरत है, अन्यथा कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

कन्या राशि – आज के दिन अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य तथा अन्य गतिविधियों पर आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।

तुला राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके कुछ खास काम बनते-बनते अटक सकते हैं। कारोबार में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। आपको कोई भी कार्य करने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज आपको कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। मेहनत और लगन पूर्वक कार्य करने से आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत पर भरोसा करना आप सीखें. कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आप पर थोड़ा हावी होने की कोशिश कर सकता है।

धनु राशि – आज का दिन सावधानीपूर्वक रहने के लिए है, थोड़ा ध्यान रखें। अचानक से भाग्य की वृद्धि होगी और कुछ बढ़िया काम बन जाएंगे जिससे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपका व्यवहार खराब हो सकता है जिसका असर आपके रिश्तो पर विपरीत रूप में पड़ेगा।

मकर राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले आज ऊपरी अधिकारियों से बात करते समय विवेक रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि – आज का दिन दांपत्य जीवन के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा क्योंकि किसी खास बात को लेकर आप दोनों में विचार-विमर्श होगा और आपके विचार नहीं मिलेंगे. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Delhi Desk

Recent Posts

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

21 minutes ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

14 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

14 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

14 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

2 days ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago