मुंबईः फसल प्याज। वजन 512 किलोग्राम। कीमत 02 रुपये। अब आप कहेंगे कि यह क्या मजाक है, तो जनाब यह मजाक नहीं, हकीकत है। यदि आप इसे मजाक मान रहे हैं, तो मजाक है सही, लेकिन यह मजाक हमारे देश के सैकड़ों किसानों के साथ किया जा रहा है। सरकारें किसानों की हर संभव मदद करने का दावा तो करती हैं, लेकिन किसानों के मिलता है क्या है इसे आप महाराष्ट्र के राजेंद्र तुकाराम चव्हाण से जान सकते हैं। राजेंद्र तुकाराम चव्हाण महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के निवासी है और प्याज की खेती करते हैं। राजेंद्र तुकाराम चव्हाण 70 किमी दूर प्याज बेचने गया था, लेकिन उसकी 512 किलो प्याज सिर्फ 1 रुपए प्रति किलो के भाव से खरीदी गई। इस तरह उन्हें अपनी फसल के लिए 512 रुपए मिले, जिसमें फसल को बाजार तक पहुंचाने का भाड़ा हटाने के बाद उसे 02 रुपए का चेक दिया गया। व्यापारी का कहना है कि किसान के प्याज की क्वालिटी खराब थी।

महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के बरशी तालुका के बोरगांव में रहने वाले 58 साल के राजेंद्र तुकाराम चव्हाण प्याज की खेती करते हैं। वे 17 फरवरी को फसल की अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद में 512 किलो प्याज लेकर सोलापुर बाजार पहुंचे थे, जो किसान के घर से 70 किमी दूर है।

यहां APMC (एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी) व्यापारियों ने उनकी फसल को खराब क्वालिटी का बताया। काफी कोशिश करने के बाद भी जब राजेंद्र तुकाराम को फसल की सही कीमत नहीं मिली तो आखिर में उन्होंने फसल 01 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच दी।

राजेंद्र तुकाराम ने बताया कि मुझे फसल के बदले 512 रुपए मिले थे, जिसमें से 509.50 रुपए बाजार तक फसल पहुंचाने का किराया और लोडिंग के एवज में काट लिया गया। इसके बाद 2.49 रुपए बचे, इसलिए व्यापारी ने राजेंद्र को 2 रुपए का चेक थमा दिया। अब इससे जुड़े वीडियो और चेक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राजेंद्र बताते हैं कि पिछले साल उन्हें प्याज के लिए 20 रुपए किलो का भाव मिला था। बीज, खाद और कीटनाशकों की कीमत पिछले 3-4 सालों में दोगुनी हो गई है। इस बार केवल 500 किलो प्याज उगाने के लिए करीब 40 हजार रुपए खर्च हुए थे।

किसान से प्याज खरीदने वाले सोलापुर APMC के व्यापारी नासिर खलीफा ने बताया कि राजेंद्र के प्याज की क्वालिटी खराब थी। इससे पहले वे दो खेप में अच्छी क्वालिटी के प्याज लाए थे, तो हमने उन्हें एक बार 18 रुपए किलो और दूसरी बार 14 रुपए का भाव दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here