Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 24 February: खत्म हुआ था 39 साल का इंतजार, बनी थी वनडे क्रिकेट में पहली डबल सेंचुरी

दिल्लीः क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे मैच 5 जनवरी 1971 को खेला गया। इसके 39 साल 1 महीने और 19 दिन बाद यानी 24 फरवरी 2010 को क्रिकेट इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगी। ये कारनामा करने वाला कोई और नहीं, क्रिकेट जगत के सबसे बड़े सितारे सचिन तेंदुलकर थे।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज चल रही थी। 24 फरवरी 2010 को सीरीज का दूसरा मैच ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में था। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

क्रीज पर सचिन के साथ सहवाग पहुंचे, लेकिन पहला विकेट महज 25 रन के स्कोर पर गिर गया। सहवाग को वेयन पार्नेल ने डेल स्टेन के हाथों कैच करा दिया। सहवाग महज 9 रन बना सके, लेकिन इसके बाद सचिन ने पहले दिनेश कार्तिक और फिर यूसुफ पठान के साथ दो अहम साझेदारियां करके टीम का स्कोर 300 तक पहुंचा दिया। 42वें ओवर की पहली गेंद पर जब यूसुफ पठान आउट हुए, तब भारत का स्कोर 300 रन था।

इसके बाद उतरे धोनी ने सचिन के साथ मिलकर अंतिम 55 गेंदों में 101 रन की नाबाद साझेदारी की। सचिन ने 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक पूरा किया। तेंदुलकर ने 147 गेंदों का सामना किया और 25 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने 13 साल पहले पाकिस्तान के सईद अनवर के बनाए 194 रन के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सचिन 200 रन बनाकर धोनी के साथ नाबाद लौटे।

200 रन के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड महज एक साल 9 महीने 14 दिन तक ही सचिन के नाम रहा। 8 दिसंबर 2011 को सचिन को अपना आदर्श मानने वाले वीरेंद्र सहवाग ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 209 रन की पारी खेलकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सहवाग वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान थे। सहवाग दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने थे। इन दोनों मैचों में एक और खास बात थी। दोनों ही मैच में टीम इंडिया ने विरोधी टीम को 153 रनों से हराया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1739- ईरान के आक्रमणकारी नादिर शाह और मुगल शासक मोहम्मद शाह के बीच करनाल का युद्ध लड़ा गया।
1821 : मेक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 : दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1868 : एंड्रयू जॉनसन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने महाभियोग का सामना किया। आज ही के दिन अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में महाभियोग के पक्ष में 126 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ 47 वोट पड़े थे।
1882 : संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।
1894 : निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 : क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरू हुई।
1918 : यूरोपीय देश एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1924 : प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म।
1942 : नाजी नेताओं के प्रोपेगेंडा का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।
1945 : मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948: दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म हुआ।
1949 : इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1955 : एप्पल कंपनी के को-फाउंडर और अमेरिकी बिजनेसमैन स्टीव जॉब्स का कैलिफोर्निया में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम स्टीव पॉलिजॉर्ब था।
1961 : मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1967 : हैदराबाद के सातवें और आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान का निधन हुआ। उस्मान अली एक दौर में दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे।
1974 : पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।
1976: क्यूबा में नया संविधान लागू हुआ। उस वक्त तक क्यूबा के प्रधानमंत्री रहे फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।
1991: गल्फ वॉर के दौरान अमेरिकी सेना ने ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया। इसके तीन दिन बाद बगदाद रेडियो ने एलान किया कि इराक यूएन के रेजोल्यूशन को मानेगा। इसी के साथ कुवैत को इराक के कब्जे से आजादी मिली।
1998 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
2003 : चीन के शिनजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 : फिलीपीन्स में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।
2008 : क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने पद से इस्तीफा दिया। फिदेल के भाई राउल कास्त्रो क्यूबा के नए राष्ट्रपति बने।
2010 : सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने
2013 : राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2014 : अमेरिकी अभिनेता हेरोल्ड रामिस का निधन।
2018 : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।
2020: यौन उत्पीड़न के मामले में निर्माता हार्वे विंस्टीन दोषी करार दिए गए। उन पर करीब 70 महिलाओं ने रेप और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इसके बाद ही पूरी दुनिया में ‘मी टू’ कैंपेन शुरू हुआ था।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago