Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 23 February: गुणवत्ता तय करने वाला ISO बना, जान लीजिए क्या है ISO - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 23 February: गुणवत्ता तय करने वाला ISO बना, जान लीजिए क्या है ISO

दिल्लीः अक्सर आपने सुना होगा कि फलां कंपनी ISO 9001 सर्टिफाइड है। यह भरोसा देता है कि उस कंपनी के प्रोडक्ट्स और सेवाओं की क्वालिटी अच्छी होगी। यह ISO कुछ और नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन या इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन है जो आज ही के दिन 1947 में बना था। यह एक गैर-सरकारी संगठन है, जिससे दुनिया के 165 देश सदस्य के तौर पर जुड़े हैं।

ISO सर्टिफिकेशन अपने कारोबार की विश्वसनीयता के साथ-साथ व्यापार में सुधार के लिए मदद करता है। ISO कई तरह के सर्टिफिकेट देता है, जैसे- ISO 9000, ISO 9001, ISO 9001:2015 और यह सब कहीं न कहीं प्रोडक्ट और सर्विसेज की क्वालिटी के बारे में हैं। बदलते समय के साथ जरूरतें और मानक भी बदल रहे हैं और उन्हें अपडेट किया जा रहा है। ISO 9000 से लेकर ISO 9001 तक के अपडेट्स इन्हीं बदलावों पर आधारित हैं।

ISO सर्टिफिकेशन इंडस्ट्री के कई क्षेत्रों में होता है, जिनमें एनर्जी मैनेजमेंट और सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी से लेकर मेडिकल उपकरण तक शामिल हैं। यह प्रक्रिया पर मुहर लगाता है और निरंतरता की पुष्टि करता है। हर सर्टिफिकेट के लिए अलग स्टैंडर्ड्स हैं और नियम-शर्तें भी उसी अनुसार तय की जाती हैं।

ISI और ISO में अंतरः हम इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने जाते हैं तो यह जरूर देखते हैं कि उस पर ISI मार्क है या नहीं। यह मार्क हमें क्वालिटी का भरोसा देता है। ISI का मतलब होता है- इंडियन स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूशन। यह संस्था 1955 में बनी थी और फिर भरोसे का प्रतीक बन गई। 1987 में इसका नाम बदला और अब इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) या भारतीय मानक ब्यूरो कहा जाता है। अब भी कई इलेक्ट्रिक आइटम्स समेत कुछ वस्तुओं पर ISI लगाना अनिवार्य है। ISI अगर किसी प्रोडक्ट की क्वालिटी का भरोसा देता है तो ISO किसी प्रोडक्ट को बनाने या सर्विसेज देने की प्रक्रिया को सर्टिफाई करता है।

मधुबाला का निधनः किसी खूबसूरत चेहरे को देखते ही बेसाख्ता मुंह से निकल पड़ता है कि इसे ऊपर वाले ने फुरसत में बनाया है। हिंदी फिल्मों की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला के बारे में बेशक यह बात कही जा सकती है। मधुबाला ने हर तरह की फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरा। फिर चाहे वह मुगलिया सजधज वाली ‘मुगले आजम’ हो या फिर किशोर कुमार और बंधुओं के हास्य से भरी ‘चलती का नाम गाड़ी’, मधुबाला के दिलकश और शोख अंदाज ने इन्हें यादगार बना दिया। 14 फरवरी 1933 को जन्मी मधुबाला को उनकी खूबसूरती के चलते ‘वीनस ऑफ हिंदी सिनेमा’ कहा गया। फिल्मी दुनिया में मधुबाला का सफर बहुत छोटा रहा और उन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में 23 फरवरी 1969 को दम तोड़ दिया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1468 : प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन।
1768 : कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।
1799 : मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया।
1822: बोस्टन को चार्टर मिला और वह एक शहर बन गया।
1871 : इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
1886 : अमेरिका के रसायनशास्त्री एवं आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की।
1905: दुनिया का पहला रोटरी क्लब शिकागो के अटॉर्नी पॉल पी. हैरिस ने बनाया।
1940 : रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
1945: अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।
1947 : दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
1952 : भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1958 : अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया।
1962 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1964: चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
1967 : अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़े हमले शुरू किये।
1969 : हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन।
1970 : गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1981: स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने तख्तापलट किया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।
2003 : कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2004: हिन्दी फिल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और संपादक विजय आनन्द का निधन। उनकी फिल्म ‘गाइड’ को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
2007 : पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया।
2006ः इराक में हुई जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गई।
2010 : भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
2014 : रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

9 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

1 day ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

2 days ago