Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के लौटेंगे अच्छे दिन

Aaj ka Rashifal 21 February 2023: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 21 फरवरी  2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशा- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में और केतु तुला राशि में हैं। बुध मकर राशि में, सूर्य, चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में हैं। गुरु तथा शुक्र मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है।

वृषभ राशि – लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आज आप जीवनसाथी के निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं।

मिथुन राशि – दिन की शुरुआत में चीजें योजना के अनुसार घटित नहीं हो पाएंगी, किन्तु आप घटनाओं पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, यह अत्याधिक महत्वपूर्ण है। ध्यान केंद्रित कर चीजों को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है।

कर्क राशि – आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इस वजह से आपको अचानक नई परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करें।

सिंह राशि – आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा।

कन्या राशि – आज किस्मत आपका साथ देगी और जटिल समस्याओं का समाधान मिल सकता है। परियोजनाएं जो रुकी हुई थी अब वह गति पकड़ सकती हैं। एक लंबे समय से प्रतीक्षित यात्रा भी सफल होगी। व्यावसायिक रूप से आज का दिन आपके लिए दिन शुभ है।

तुला राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाना पड़ सकता है. इसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा. आज पैसों को लेकर कोई परेशानी आपको आ सकती है|

वृश्चिक राशि – आज व्यावसायिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। आज अच्छी आदतें और नियम में रहना आपके लिए लाभकारी होगा। कानून और पैसों के बारे में ठोस और सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

धनु राशि – वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज का दिन निवेश आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। किसी जानकार से सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम का दबाव बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

मकर राशि – आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है।

कुंभ राशि – आज का दिन भाग दौड़ भरा हो सकता है। आज आपको घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। स्वजनों के साथ भेंट करने से मन आनंदित हो जायेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के इंजीनियर्स की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं।

 

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago