Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 21 February: हैदराबाद में बम विस्फोटों में गई थी 17 लोगों की जान

दिल्लीः आज 21 फरवरी है। आज के ही दिन 2013 में हैदराबाद के दिलसुख नगर इलाके में 150 मीटर के दायरे में दो ब्लास्ट हुए। साइकिल पर रखे गए बमों से हुए धमाके में 17 लोग मारे गए थे और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए। दिसंबर 2016 में स्पेशल एनआईए (NIA राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट ने इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के 5 आतंकियों को मौत की सजा सुनाई।

इनमें IM का सह-संस्थापक यासीन भटकल भी शामिल था। भटकल के अलावा असदुल्लाह अख्तर (यूपी), जिया-उर-रहमान (पाकिस्तान), तहसीन अख्तर (बिहार) और एजाज शेख (महाराष्ट्र) को भी फांसी की सजा हुई। मामला अभी भी हैदराबाद हाईकोर्ट में चल रहा है।

यासीन भटकल पर भारत में हुए कई धमाकों में शामिल होने का आरोप है। भटकल के खिलाफ दायर आरोप पत्रों की मानें तो वो 2008 और उसके बाद हुए कम से कम 10 बम धमाकों का मास्टर माइंड है। इनमें 2008 के अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, न्ई दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट, 2010 में बनारस, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए ब्लास्ट, 2011 में हुए पुणे जर्मन बेकरी और मुंबई ब्लास्ट और 2013 में हुए हैदराबाद, बेंगलुरु बम ब्लास्ट शामिल हैं।

रिचर्ड निक्सन का ऐतिहासिक चीन दौराः आज ही के दिन यानी 21 फरवरी 1972 को अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर गए थे। इस यात्रा का मकसद चीन और अमेरिका के बीच 21 साल से जारी तनाव को खत्म करना था। इस तनाव का कारण अमेरिका का ताइवान को लगातार समर्थन देना था। इस दौरे के बाद ‘शांघाई ज्वाइंट कम्युनीक’ पर सहमति बनी जिसके तहत अमेरिका ने ताइवान को चीन का हिस्सा मान लिया। हालांकि कुछ सालों के बाद ही एक बार फिर ताइवान दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बन गया।

अमेरिका में राष्ट्रवादी नेता मालकोम एक्स की हत्याः अमेरिका के विवादित अश्वेत नेता मालकोम एक्स की हत्या कर दी गई थी। मालको न्यू यॉर्क में अपना भाषण शुरू करने वाले थे, तभी उनके 400 समर्थकों के सामने उन्हें कई गोलियां लगीं। 39 वर्षीय मालकोम एक्स को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। ऐसा माना जा रहा था कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक काले मुसलमानों के गुट से जुड़े हुए थे। नेशन ऑफ इस्लाम के बूढ़े नेता एलिजाह मुहम्मद के बाद मालकोम एक्स उनकी जगह लेने वाले थे।

हालांकि उन्होंने संगठन दो साल पहले छोड़ दिया था और वे अपना खुद का एक संगठन बनाने वाले थे जिसका मकसद उन अफ्रीकियों को मौका देना था, जो इस्लाम धर्म को अपनाना नहीं चाहते थे।

हालांकि मक्का में अपनी यात्रा के दौरान उन्हें श्वेत लोगों के प्रति नर्म रुख़ अपनाते हुए देखा गया, जो काफ़ी काले लोगों को पसंद नहीं आया। पुलिस का कहना था कि जांच रिपोर्ट से लगता है कि मालकोम एक्स के ही समर्थक उनसे बदला लेने की कोशिश कर रहे थे।

1966 में नेशन ऑफ इस्लाम के दो सदस्यों को मालकोम की हत्या के जुर्म में गिरफ़्तार किया गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1613 : रूस में रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
1791 : संयुक्त राज्य ने पुर्तगाल के साथ राजनयिक संबंध खोले।
1808 : फ़िनिश युद्ध: रूस के सैनिकों ने युद्ध की घोषणा किये बिना फिनलैंड में सीमा पार की।
1824 : कैलिफोर्निया में स्पैनिश उपस्थिति के खिलाफ 1824 का च्माश विद्रोह शुरू हुआ।
1842 : अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
1858 : एडविन टी होम्स ने पहला इलेक्ट्रिक चोर अलार्म बनाया (बोस्टन, मास)।
1862 : उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ।
1862 : संघीय संविधान और राष्ट्रपति पद को स्थायी घोषित किया गया।
1878 : अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
1894: वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर का जन्म हुआ।
1896 : महान कवि एवं लेखक सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ।
1916 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ़्रांस के बीच अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ। यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
1925 : ब्राजील के एक डायनामाइट डिपो में 621 की मौत हुई।
1932 : आंद्रे तार्डिए तीसरी बार फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1948 : स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।
1952 : पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान में ढाका) स्थित ढाका विश्वविद्यालय में बंगाली भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन किया गया।
1965: अमेरिका के अश्वेत राष्ट्रवादी नेता मैल्कम एक्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूयॉर्क में उन्हें उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मारी गई थी।
1973 : सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
1986 : दक्षिण अफ्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1991: फिल्म अभिनेत्री नूतन का निधन हुआ। नूतन ने मात्र 14 साल की उम्र में ‘हमारी बेटी’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
1995 : अल्बजेरिया में सर्कादजी जेल विद्रोह: चार गार्ड और 96 कैदियों को डेढ़ साल में मार दिया गया।
1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
1999: यूनेस्को ने 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।
2001: सहस्रशताब्दी के पहले महाकुंभ का समापन।
2004: देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2013 : भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की।

 

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

3 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

3 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

3 days ago