Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 20 February: ब्रिटिश पीएम क्लेमेंट एटली ने की थी भारत को आजादी देने की घोषणा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 20 February: ब्रिटिश पीएम क्लेमेंट एटली ने की थी भारत को आजादी देने की घोषणा

दिल्लीः आज ही के दिन यानी 20 फरवरी 1947 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आजादी देने का ऐलान किया था। एटली ने अपने ऐलान में कहा था कि 30 जून 1948 से पहले भारत को आजाद कर दिया जाएगा। 03 जून 1947 को तय हुआ कि 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दे दी जाएगी। इसी दिन ये भी तय हुआ कि आजादी के साथ ही भारत को भारत और पाकिस्तान के रूप में दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा।

ब्रिटिश पीएम एटली के ऐलान के छह महीने के भीतर ही 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। भारत की आजादी से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

एटली 1928 में साइमन कमीशन के साथ भारत भी आए थे। उस वक्त वो सांसद थे। भारत में संविधान सुधारों के लिए बने इस कमीशन का देश में जमकर विरोध हुआ था। वही, एटली आगे चलकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने जुलाई 1945 को हुए आम चुनाव में कंजरवेटिव कैंडिडेट और उस वक्त के प्रधानमंत्री विस्टन चर्चिल को मात दी थी। चर्चिल भारत की आजादी के खिलाफ थे, लेकिन एटली के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की आजादी का रास्ता खुल गया।

बंटवारे के लिए दो अधिकारी नियुक्त किए गए। एचएम पटेल और चौधरी मोहम्मद अली। इन अधिकारियों के नीचे भी कई अधिकारी नियुक्त किए गए। अली और पटेल को बाकी सभी अधिकारी अलग-अलग इलाकों से रिपोर्ट बनाकर भेजते थे। इन रिपोर्ट के आधार पर दोनों अधिकारी बंटवारे की सिफारिशें तैयार करते थे। इन्हें बंटवारे के लिए बनी पार्टिशन काउंसिल के पास भेजा जाता था। इस काउंसिल के अध्यक्ष थे लॉर्ड माउंटबैटन। इन्हीं सिफारिशों के आधार पर देश की एक-एक चीज का बंटवारा हुआ।

पॉप सिंगर रिहाना का जन्मः आज ही दिन यानी 20 फरवरी 1988 को पॉप सिंगर रिहाना का जन्म हुआ था। बारबाडोस की रहने वाली रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना के पिता बारबाडोस, तो मां गयाना की रहने वाली थीं। उनका पहला एलबम 2005 में आया। अपने पहले दो एलबम से ही वे दुनिया में छा गईं।

रिहाना कुछ समय भारत में भी चर्चा में हैं। दरअसल, वह अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आईं। उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस पोस्ट के बाद वह खुद विवादों में आ गईं।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि किसान आंदोलन से जुड़ा पोस्ट करने के लिए उन्हें कनाडा की पीआर फर्म ने 18 करोड़ रुपए दिए थे, जो खालिस्तान समर्थक से जुड़ी है। दूसरा विवाद उनकी कंपनी फैंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स को लेकर है। इसके लिए जरूरी रॉ मटेरियल का ज्यादातर हिस्सा भारत से जाता है। दावा है कि भारत के गरीब किसानों के बच्चे खदानों में मजदूरी कर इस रॉ मटेरियल को निकालते हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 20 फरवरी को घटित हुईं घटनाओं पर…

1707 : मुगल शासक औरंगजेब का अहमदनगर में निधन हुआ।
1710 : जोहान विलेम फ्रिसो ग्रोनिंगन को नीदरलैंड का वाइसराय बनाया गया।
1737 : फ्रांस के वित्त मंत्री चौवेलिन ने इस्तीफा दिया।
1745 : जेकोबिक सैनिकों ने फोर्ट ऑगस्टस, स्कॉटलैंड पर कब्जा कर लिया।
1768 : पहली अमेरिकी चार्टर्ड फायर बीमा कंपनी खुली।
1792 : डाक सेवा अधिनियम, संयुक्त राज्य डाकघर विभाग की स्थापना, राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
1810 : टाइरोलियन विद्रोही नेता एंड्रियास हॉफर को निष्पादित किया गया।
1811 : ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
1827 : इटुजिंगो की लड़ाई (पेसो दो रोजारियो) में ब्राजील के इंपीरियल आर्मी के एक दल ने अर्जेंटीना-उरुग्वेयन सैनिकों से युद्ध में भाग लिया।
1835 : स्टूडेंट्स के एडमिशन के साथ कोलकाता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई। इस कॉलेज की स्थापना 28 जनवरी 1835 को हुई थी।
1846: सोबरॉन के युद्ध में सिखों की हार के बाद अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा कर लिया।
1868 : अमृत बाजार पत्रिका का पहला साप्ताहिक अंक बंगाली में प्रकाशित हुआ।
1869 : टेनेसी के गवर्नर डब्ल्यू सी ब्राउनलो ने कु क्लक्स क्लान संकट में मार्शल लॉ की घोषणा की।
1872 : मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट का उद्घाटन न्यूयॉर्क शहर में किया गया।
1873 : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय ने अपना पहला मेडिकल स्कूल खोला।
1915 : सैन फ्रांसिस्को ने पनामा-प्रशांत अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
1921 : चेकोस्लोवाकिया की युवा कम्युनिस्ट लीग की स्थापना हुई।
1947 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन 30 जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
1947 : लॉर्ड माउंटबैटन भारत के आखिरी वायसराय बनाए गए।
1950 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
1959 : कनाडा ने एविरो एरो कार्यक्रम को रद्द किया।
1962: जॉन एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। प्रोजेक्ट मर्करी के लिए नासा द्वारा चुने गए सात लोगों में ग्लेन सबसे उम्रदराज थे।
1965 : नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो और जरूरी डेटा भेजे।
1968 : मुंबई के के.ई.एम अस्पताल में डॉ. पी.के. सेन ने पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया।
1976 : भारतीय क्रिकेटर रोहन गावस्कर का जन्म हुआ।
1976 : बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।
1983 : उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
1986: सोवियत संघ ने मीर अंतरिक्ष केंद्र लॉन्च किया। ये अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष केंद्र था।
1987 : मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश भारत के 23वें और 24वें राज्य बने।
1988 : पॉप सिंगर रिहाना का जन्म हुआ था
1988 : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का जन्म हुआ। गजनी, निशब्द और हाउसफुल फिल्म में नजर आईं जिया की जून 2013 में मौत हो गई।
2002 : काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2009 : संयुक्त राष्ट्र ने 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की।
2013: भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।
2015 : स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago