Subscribe for notification
ट्रेंड्स

निजी दौरे पर गुलमर्ग पहुंचे राहुल ने उठाया स्कीइंग का लुफ्त, पर्यटक बोले..भारत जोड़ो यात्रा के बाद हैं छुट्टी लेने के हकदार

दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से निजी दौरे पर कश्मीर के गुलमर्ग हैं। यहां उन्होंने स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। साथ ही प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी भी की। केरल के वायनाड से सांसद राहुल यहां गुरुवार को भी रहेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे गुलमर्ग रवाना हो गए। इस दौरान कुछ देर तंगमर्ग में भी रुके, लेकिन उन्होंने मीडिया बात नहीं की। सिर्फ उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। राहुल ने टूरिस्ट से भी बात की।

उधर, कांग्रेस सांसद राहुल से मिलने के बाद एक पर्यटक ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि यहां हमारी राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। वहीं दूसरे ने कहा कि राहुल भारत जोड़ो यात्रा के बाद छुट्टी लेने के हकदार हैं। आपको बता दे कि इससे पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी पड़ाव के दौरान 29 जनवरी को श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने 145 दिन की भारत जोड़ो यात्रा की थी।

 

श्रीनगर के ऐतिहास लालचौक पर तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया था। जानकारी के मुताबिक, राहुल गुरुवार को कुछ राजनीतिक लोगों के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

145 दिन की यात्रा के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म हो गया। समापन समारोह के दौरान वहां भारी बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी के बीच राहुल और प्रियंका बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए दिखे थे। दोनों एक दूसरे के साथ बर्फ से खेलते नजर आए थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 07 सितंबर 2022 से शुरू हुई थी। श्रीनगर के लाल चौक पर उन्होंने तिरंगा फहराया। वह सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे थे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्म हो गई, जबकि इसे 30 जनवरी को खत्म होना था।

आपको बता दें देश में जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है तब राहुल छुट्टी पर चले जाते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि देश में या किसी राज्य में चुनाव के बाद वे इटली या किसी दूसरे देशों में छुट्टी मनाने चले गए। पिछले साल पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद राहुल इटली चले गए थे, जिसको लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा था।  इस बार भी भारत जोड़ो यात्रा जैसे बड़े इवेंट के बाद वे छुट्टी मनाने गुलमर्ग पहुंचे।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

5 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

19 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago