Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 15 February: ISRO ने एक अंतरिक्ष अभियान में एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च कर स्थापित किया था कीर्तिमान

दिल्लीः आज के ही दिन यानी 15 फरवरी 2017 को इसरो (ISRO) भारतीय अनुसंधान संगठन ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। ISRO ने एक अंतरिक्ष अभियान में एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च की थीं। एक साल पहले 2016 में ISRO ने सिंगल मिशन में 20 सैटेलाइट्स लॉन्च किए थे। इसके बाद 15 फरवरी 2017 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन लॉन्चिंग सेंटर से PSLV-C37 लॉन्च किया गया, तब उसके साथ 104 सैटेलाइट्स को प्रक्षेपित किया गया था।

इससे पहले सिंगल मिशन में सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रूस के नाम था, जिसने 2014 में 37 सैटेलाइट्स लॉन्च कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

ISRO के अभियान में भेजे गए 104 उपग्रहों में से तीन भारत के थे, जबकि बाकी के 101 सैटेलाइट्स इजराइल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और अमेरिका के थे। इनमें से एक सैटेलाइट का वजन 730 किग्रा था, जबकि दो का वजन 19-19 किग्रा था। बाकी सैटेलाइट्स हल्के थे। इस मिशन के बाद ISRO, स्पेस लॉन्चिंग के मार्केट में भरोसेमंद प्लेयर बनकर उभरा। इसकी एक बड़ी वजह थी भारत में अमेरिका के मुकाबले सैटेलाइट लॉन्चिंग में आने वाली कम लागत।

104 सैटेलाइट्स लॉन्च करने का रिकॉर्ड चार साल तक ISRO के नाम रहा। जनवरी 2021 में अमेरिकी इनोवेटर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक ही मिशन में 143 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मिशन को ट्रांसपोर्टर-1 नाम दिया गया। इसमें 133 कॉमर्शियल और 10 स्टारलिंक सैटेलाइट्स लॉन्च की गईं। ये लॉन्चिंग कंपनी के स्मालसेट राइडशेयर प्रोग्राम का हिस्सा थी। इसके तहत सैटेलाइट कंपनियों को कम कीमत में स्पेस तक पहुंचाया जाता है। इससे पहले स्पेसएक्स ने दिसंबर 2018 में 64 सैटेलाइट्स को एक ही मिशन के तहत लॉन्च किया था।

टैडी वियर से पहली बार हुई थी दुनिया की मुलाकातः लोग अकसर अपनी पसंदीदा चीजों के नाम अपने किसी प्रिय व्यक्ति के नाम पर रखते हैं। 15 फरवरी 1903 को मॉरिस मिख्टॉम ने जब अपने हाथ से बनाए गोल मटोल मासूम से दिखने वाले भालू की शक्ल के दो सॉफ्ट टॉय बाजार में उतारे तो इन्हें ‘टैडी’ नाम दिया। यह टैडी बियर से दुनिया की पहली मुलाकात थी। इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को लोग प्यार से ‘टैडी’ बुलाया करते थे। मिख्टॉम ने अपने खिलौने का नाम टैडी रखने के लिए खास तौर से राष्ट्रपति रूजवेल्ट से इसकी इजाजत ली थी। उन्होंने इसके लिए बाकायदा उन्हें एक अर्जी भेजी और राष्ट्रपति ने खुशी खुशी इसके लिए अपनी अनुमति दे दी। उस वक्त मिख्टॉम और रूजवेल्ट दोनो में से किसी को भी यह एहसास नहीं रहा होगा कि एक दिन उनका यह खिलौना दुनियाभर के बच्चों की पहली पसंद बन जाएगा। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 15 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1564: खगोलशास्त्री एवं गणितक्ष गैलीलियो गैलिली का जन्म हुआ। उन्होंने ही बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। सूर्य पृथ्वी के चक्कर नहीं लगाता।
1798: फ्रांस ने रोम पर कब्जा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1869: प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का निधन।
1903 : मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।
1906 ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1942 : द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ। जापानी सेनाओं के हमले पर ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी थे।
1944 : ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1948: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर खूब लड़ी मर्दानी कविता लिखने वाली कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।
1961: बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।
1962 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965 : कनाडा में शाही घोषणा के बाद सफेद और लाल धारीदार पृष्ठभूमि वाले ध्वज को आधिकारिक तौर पर अपनाया, जिसके सफेद भाग पर लाल पत्ती बनी थी। इस तरह से मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 : भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।
1971 : इजराइल ने 1967 में जिस इलाके पर कब्जा किया था वहां अन्तरराष्ट्रीय विरोध के बावजूद आवासीय परियोजनाएं बनाने के इरादे की घोषणा की।
1978 : लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।
1989 : तत्कालीन सोवियत संघ की सेना की अंतिम टुकड़ी ने अफगानिस्तान से वापसी की।
1991 : इराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1999 : परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के मकसद से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2008 : स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।
2010 : सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।
2012: इटली के कार्गो शिप के दो मरीन गार्ड्स ने केरल के दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी। ये मामला भारत और इटली के बीच तनातनी का विषय बना रहा। भारत की अदालतों से होकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी गया। पिछले साल वहां तय हुआ कि यह केस अब इटली की अदालत में चलेगा।
2017: इसरो ने एक अंतरिक्ष अभियान में एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च की।

 

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

12 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

13 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

13 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago