Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः पृथ्वी सर्य का चक्कर लगाती है, इस बात को सबसे पहले पोलैंड के गणितज्ञ निकोलस कॉपर्निकस ने कहा था, लेकिन उन्होंने इस बात को सिर्फ कहा, लिखा नहीं। लिखा इसलिए नहीं, क्योंकि उन्हें चर्च का डर था। कॉपर्निकस के निधन के 21 साल बाद 15 फरवरी 1564 को इटली के पीसा में गैलीलियो गैलिली का जन्म हुआ। इन्होंने एक किताब लिखी, जिसका नाम था ‘डायलॉग’। इस किताब में गैलीलियो ने लिखकर दावा किया कि पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाती है।

गैलीलियो की यह बात चर्च को बुरी लग गई। गैलीलियो पर मुकदमा ठोक दिया गया। गैलीलियो को अपनी लिखी बातों को गलत बताने के लिए रोम बुलाया गया। आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1634 को गैलीलियो रोम की चर्च के सामने पेश हुए थे। गैलीलियो उस वक्त अपने दावे पर अड़े रहे और कहते रहे कि उन्होंने जो लिखा है, वह सही है। लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया।

बाद में उन्होंने चर्च के सामने अपने लिखे के लिए माफी मांग ली। उनकी सजा कम कर दी गई, लेकिन उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उनकी किताबों को छापने पर रोक लगा दी गई। नजरबंदी के दौरान ही 8 जनवरी 1642 को उनकी मौत हो गई।

गैलीलियो की मौत के करीब 350 साल बाद अक्टूबर 1992 को पोप जॉन पॉल ने माना कि चर्च गलत था और गैलीलियो सही थे। उनका कहना था कि चर्च ने ठीक नहीं किया। स्टीफन हॉकिंग्स और अल्बर्ट आइंस्टीन जैसे वैज्ञानिक उन्हें “फादर ऑफ मॉडर्न साइंस’ कहा करते थे।

भारत की पहली महिला राज्यपाल का जन्मः सरोजनी डायडू भारत की महिला नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनियों में से एक थी। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1879 को हुआ था। उनकी पहचान एक कवि के तौर पर भी है। 1925 में कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन में उन्हें अध्यक्ष चुना गया। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोविंस (अब उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल चुना गया। सरोजिनी नायडू देश की पहली महिला राज्यपाल हैं। वो इस पद पर अपने निधन तक रहीं। उनका निधन 2 मार्च 1949 को हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 13 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1575 : फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1634 : इटली के पीसा में जन्मे गैलीलियो गैलिली रोम में चर्च के सामने पेश हुए।
1668 : लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693 : अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 : मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1795 : अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।
1856 : ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 : स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
1911 : प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
1916 : भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
1920 : स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1931 : नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 : जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1945 : हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।
1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
1974 : नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया।
1975 : न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आग लगी।
1984 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990 : अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी।
1991 : अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इराक की राजधानी बगदाद पर बमबारी की। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए।
1996 : नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी ने नागरिक युद्ध की शुरुआत की।
2001: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में जानबूझकर एक महिला को HIV संक्रमित करने के आरोप में स्टेफन केल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ।
2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत।
2003 : प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।
2008 : हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
2010 : महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास एक बेकरी में हुए बम विस्फोट में 17 लोग मारे गए।
2014 : चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
2014 : अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का निधन।
2015 : प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।
2017 : मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के भाई किम जोंग नाम की हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here