दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। पूर्व जस्टिस नजीर राम मंदिर पर फैसला देने वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच में शामिल थे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है और उनकी जगह झारखंड के गवर्नर रमेश बैस महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इनके अलावा कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उप-राज्यपाल बदले गए हैं। आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले साल नवंबर में अमित शाह को चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने दो राज्यपालों का इस्तीफा मंजूर किया है। इनमें भगत सिंह कोश्यारी के अलावा लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का नाम भी शामिल है। जिन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल तथा उपराज्यपाल बदले गए हैं, उनकी सूची निम्नलिखिति प्रकार है…

  • अरुणाचल प्रदेशः लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
  • सिक्किमः यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल
  • झारखंडः तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल
  • असमः BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल
  • हिमाचल प्रदेशः BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
  • लद्दाखः अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल
  • आंध्र प्रदेशः सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
  • नागालैंडः मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नागालैंड के राज्यपाल
  • मेघालयः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल
  • बिहारः हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल
  • छत्तीसगढ़ः आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
  • मणिपुरः छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल

2023 में होने वाले हैं 09 राज्यों में चुनावः आपको बता दें कि इसी साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें पूर्वोत्तर के चार राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, हिंदी बेल्ट के तीन बड़े राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नवंबर में चुनाव होने हैं। दक्षिण के कर्नाटक और तेलंगाना में भी इसी साल चुनाव हैं। जम्मू-कश्मीर से अलग करके केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाए गए लद्दाख में उपराज्यपाल (LG) की नियुक्ति की गई है।

कोश्यारी ने लिखी थी शाह को चिट्ठीः छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में रहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को 6 दिसंबर को चिट्ठी लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा था- उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं।

आपको बता दें कि कोश्यारी ने 19 नवंबर को औरंगाबाद में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिवाजी को पुराने दिनों का आइकॉन कहा था। कोश्यारी के साथ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नितिन गडकरी और NCP प्रमुख शरद पवार भी मौजूद थे।

उत्तराखंड के कुमाऊं में जन्मे कोश्यारी 2004 से 2007 तक राज्य के बीजेपी अध्यक्ष थे। 2000 में उन्हें नए राज्य उत्तरांचल में मंत्री बनाया गया। 2001 में वे मुख्यमंत्री बने। 2002 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 2007 में विधानसभा चुनाव जीतने पर भी बीजेपी ने कोश्यारी की जगह भुवन चंद्र खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया था। 2014 में कोश्यारी नैनीताल सीट से जीते, 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद उन्हें 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया था।

राम मंदिर पर फैसला देने वाली बेंच में शामिल थे पूर्व जस्टिस नजीरः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। जस्टिस नजीर 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए हैं। 40 दिन बाद ही उन्हें गवर्नर बना दिया गया है। जस्टिस नजीर राम मंदिर पर फैसला देने वाली बेंच में शामिल थे। उन्होंने मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था।

सेवानिवृत्ति के वक्त जस्टिस नजीर ने कहा था- अगर 9 नवंबर 2019 को आए फैसले में उन्होंने अपनी राय अलग रखी होती तो अपने समुदाय के हीरो बन गए होते। लेकिन जस्टिस नजीर ने समुदाय नहीं, देश के बारे में सोचा था। देश के लिए सब न्योछावर है।इसके अलाव जस्टिस अब्दुल नजीर ट्रिपल तलाक और डिमोनेटाइजेशन जैसे मामलों पर फैसला देने वाली बेंच में भी शामिल रहे हैं।

चीन-पाकिस्तान से युद्ध लड़ चुके हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख की कमानः  रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा को लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वह अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राज्यपाल रहे। मिश्रा 31 जुलाई, 1995 को सेना से रिटायर्ड हुए। वह एनएसजी (ब्लैक कैट कमांडो) काउंटर हाईजैक टास्क फोर्स के कमांडर थे, जिसने 24 अप्रैल 1993 को राजा सांसी एयरफील्ड, अमृतसर में इंडियन एयरलाइंस के हाईजैक्ड विमान को आतंकियों के कब्जे से छुड़वाया था। भारत-चीन 1962 युद्ध, नगालैंड में नागा विद्रोहियों के खिलाफ 1964, सियालकोट में पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में अहम भूमिका निभाई है।

तस्वीर खींचवाने सुनील छेत्री को धक्का देने वाले एलए गणेशन नगालैंड के राज्यपालः  एलए गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। वे मणिपुर के गवर्नर रहे थे। गणेशन ने 18 जुलाई 2022 से 17 नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं। तमिलनाडु BJP के वरिष्ठ नेता गणेशन डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 में फाइनल मैच के बाद स्टेज पर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए सुनील छेत्री को धक्का देते नजर आए थे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आलोचना हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here