Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Syria Earthquake Situation: मृतकों की संख्या पहुंची 25 हजार के पार, एक भारतीय का शव मलबे में मिला

दिल्लीः विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्किये और सीरिया में स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। छह फरवरी के आए भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन दोनों मुल्कों में भूकंप से अब तक 25,401 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं घायलों की संख्या 78 हजार के पार पहुंच गई है। भूकंप के कारण तुर्किये में 21,848 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सीरिया में 3,553 लोग मारे गए हैं।

इस बीच तुर्किये में मलबे से एक भारतीय का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का नाम विजय कुमार और उम्र 35 साल बताई जा रही है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और 23 जनवरी को तुर्किये गया था। कुमार की बॉडी मालत्या शहर में 24 मंजिला होटल के मलबे के नीचे मिली। परिवार वालों ने कुमार के बाएं हाथ में बने टैटू को देखकर शव की पहचान की। कुमार की पत्नी और दो बच्चे हैं।

भारत ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 10 फरवरी को भारतीय सेना की टीम ने नुरदागी शहर से एक साल की बच्ची को मलबे से पांच दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। साथ ही तुर्किये के हताय प्रांत में बनाए गए भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में लगातार लोगों का इलाज किया जा रहा है। अभी तक यहां 106 लोगों को भर्ती किया गया है। इसके पहले भारतीय टीम ने 9 फरवरी को भी नूरदागी शहर से 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया था।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए तुर्किये गई भारतीयों की टीम में डॉग स्क्वाड भी है। इनमें जूली-रोमियो-हनी और रैंबो नाम के डॉग्स शामिल हैं। जो लैब्राडोर नस्ल के हैं और विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। ये आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के दौरान सूंघने और अन्य महत्वपूर्ण कौशल में विशेषज्ञ हैं।

उधर, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किये के फामागुस्ता शहर से 39 बच्चों की एक वॉलीबॉल टीम अदियामन शहर गई थी। यहां टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, जो  भूकंप के बाद धराशायी हो गया। 5 दिन बाद भी इन बच्चों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम का कहना है कि उन्हें तबाह हुए 7 मंजिला होटल के मलबे से 3 शव मिले हैं। इनमें से दो शव टीचर्स के हैं। एक शव 8वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट का है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मां-बाप भी बच्चों के शव ढूंढने में लगे हुए हैं।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago