Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 09 February: भारतीय संसद पर हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरु को दी गयी थी फांसी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 09 February: भारतीय संसद पर हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरु को दी गयी थी फांसी

दिल्लीः साल 2001 में भारतीय संसद पर हमला हुआ था और इस हमले का साजिश रचने के आरोप में अफजर गुरु को गिरफ्तार किया गया था। संसद हमले के साजिशकर्ता अफजल गुरू को तिहाड़ जेल नंबर तीन में रखा गया था। 2013 की 9 फरवरी की सुबह उठने के बाद अफजल ने नमाज अदा की। इसके बाद उसे 7.30 बजे फांसी के लिए ले जाया गया। अफजल को फांसी के लिए ले जाए जाने से पहले एक डॉक्टर ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद सुबह 8 बजे अफजल का फांसी दी गई। फांसी पर लटकाने के दो घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद अफजल को मकबूल बट्ट के बगल में ही दफना दिया गया।

तिहाड़ में 35 साल तक लॉ अफसर रहे सुनील गुप्ता अपनी किताब ‘ब्लैक वॉरंट: कन्फेशन ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ में लिखते हैं कि फांसी वाली सुबह अफजल गुरू ने कहा था कि वह कश्मीरी अलगाववादी नहीं है। वह सिर्फ भ्रष्ट नेताओं की जान लेना चाहता था। इसके बाद उसने 1966 में आई फिल्म बादल का ‘अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिए’ गाना गाया। सुनील गुप्ता लिखते हैं कि फांसी वाले दिन उसने चाय मांगी, लेकिन उस दिन चाय बनाने वाला चला गया था, तो अफजल आखिरी बार चाय भी नहीं पी पाया।

अब बात करते हैं भारतीय संसद पर हुए हमले वाले दिन की। 2001 की 13 दिसंबर की सुबह संसद में विंटर सेशन चल रहा था और महिला आरक्षण बिल पर हंगामा जारी था। बिल पर चर्चा होनी थी, लेकिन हंगामे की वजह से 11 बजकर 2 मिनट पर संसद को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विपक्ष की नेता सोनिया गांधी संसद से जा चुके थे।

करीब साढ़े ग्यारह बजे उपराष्ट्रपति के सिक्योरिटी गार्ड उनके बाहर आने का इंतजार कर रहे थे और तभी सफेद एम्बेसडर में सवार 5 आतंकी गेट नंबर-12 से संसद परिसर में घुस गए। उस समय सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे हुआ करते थे।

यह सब देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने उस एम्बेसडर कार के पीछे दौड़ लगा दी। तभी आनन-फानन में आतंकियों की कार उपराष्ट्रपति की कार से टकरा गई। बस फिर क्या था, घबराकर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों के पास एके-47 और हैंड ग्रेनेड थे, जबकि सिक्योरिटी गार्ड निहत्थे थे।

शाम 4 बजे तक ऑपरेशन चला और सभी पांचों आतंकी मारे गए। संसद पर हुए इस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, CRPF की एक महिला सिक्योरिटी गार्ड, राज्यसभा के दो कर्मचारी और एक माली की मौत हो गई। संसद हमले के दो दिन बाद 15 दिसंबर 2001 को अफजल गुरू, एसएआर गिलानी, अफशान गुरू और शौकत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने गिलानी और अफशान को बरी कर दिया, लेकिन अफजल गुरू की मौत की सजा को बरकरार रखा। शौकत हुसैन की मौत की सजा को भी घटाकर 10 साल की सजा का फैसला सुनाया गया।

रेस के मशहूर घोड़े की खोज के लिए लग गई थी आयरलैंड की पूरी पुलिसः आज ही के दिन यानी 09 फरवरी 1983 में आयरलैंड की एक रेस के मशहूर घोड़े ‘शेरगर’ को किसी ने चुरा लिया था। उसकी खोज में पूरे आयरलैंड की पुलिस लग गई थी। ये घोड़ा आगा खान का था। आगा खान आयरलैंड के इमाम हैं। आयरलैंड में इस तरह की ये पहली चोरी थी। 1981 में ही शेरगर को साल का सबसे बेहतरीन घोड़ा चुना गया था।

उस समय इस घोड़े की कीमत एक करोड़ पाउंड थी और उसका तीन लाख पाउंड का इंश्योरेंस भी था। 10 फरवरी की रात घोड़ा चुराने वालों ने 20 लाख पाउंड की फिरौती मांगी थी, लेकिन फिरौती देने से मना कर दिया गया था। बाद में उस घोड़े का कुछ पता नहीं लगा। बीमा कंपनियों ने भी इंश्योरेंस देने से मना कर दिया था, क्योंकि घोड़े की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई थी। आइए एक नजर डालते हैं 09 फरवरी को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1667 : रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1757: रॉबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के जरिए कलकत्ता (अब कोलकाता) को सिराजुद्दौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल किया।
1788 : आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 : फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 : उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1931 : भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 : ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 : स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971ः अमेरिकी स्पेस एजेंसी का चांद पर भेजा गया अपोलो-14 मिशन धरती पर लौटा।
1975ः रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज-17 अंतरिक्ष में 29 दिन बिताने के बाद धरती पर लौटा।
1973 : बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1979 : अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 : लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1999 : यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 : शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 : अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007 : पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008: अपना जीवन कुष्ठ रोगियों के भले में लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन हुआ। बाबा आमटे को 1971 में पद्मश्री, 1985 में रेमन मैग्सेसे और 1986 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
2009 : सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।
2010 : भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2010ः हैती में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2.30 लाख होने की आधिकारिक घोषणा की गई।
2016 : जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।

 

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago