Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 08 February: रिचर्ड हेडली का टूटा था रिकॉर्ड, कपिल देव ने हासिल किया था 432वां विकेट

दिल्लीः आज आठ फरवरी है। आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम दिन है। आज ही दिन यानी 08 फरवरी 1994 को अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा तथा अंतिम टेस्‍ट मैच खेला जा रहा था। कपिल देव के पास एक बेहद खास उपलब्धि दर्ज करने का मौका था। उन्‍हें इसके लिए महज एक विकेट की दरकार थी। श्रीलंकाई कप्‍तान अर्जुन रणतुंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया।

श्रीलंका की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। ओपनर रोशन महानामा को लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने LBW आउट करके श्रीलंका को पहला झटका दिया। मैच शुरू हुए एक घंटा बीत चुका था और फैंस को कपिल देव की उपलब्धि का इंतजार था, जो खत्‍म नहीं हो रहा था।

समय सुबह करीब 10 बजकर 34 मिनट हो रहा था। तभी ऐतिहासिक पल आया। कपिल देव ने हसन तिलकरत्‍ने को कैच शॉर्ट लेग पर संजय मांजरेकर के हाथों कराकर इतिहास रच दिया। यह टेस्‍ट क्रिकेट में कपिल देव का 432वां विकेट था। उन्‍होंने रिचर्ड हेडली के 431 विकेट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ते ही कपिल के सम्मान में पूरा स्टेडियम खड़ा हो गया। इसके बाद मैदान के ऊपर हवा में 432 गुब्बारे उड़ाए गए। वहीं एक और रोचक वाकया हुआ। कपिल देव की ओर से वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते ही दूरदर्शन ने अपना ब्रॉडकास्ट रोककर एक खास गाना चलाया, ‘हकीकत है या ख्वाब नहीं, कपिल देव त्वाड्डा जवाब नहीं।’

पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्मः आज के ही दिन यानी 08 फरवरी 1897 को देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन का जन्म हुआ था। तारीख थी 6 मई 1967। देश के तीसरे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने वाले थे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ पूरा विपक्ष था। कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे डॉ. जाकिर हुसैन। विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार थे के. सुब्बाराव। पूरा विपक्ष डॉ. जाकिर हुसैन के खिलाफ एकजुट हो चुका था। उस समय देश में एक अलग माहौल भी बन गया था, क्योंकि उस वक्त जनसंघ की तरफ से ये संदेश देने की कोशिश भी हुई कि एक मुस्लिम को देश के राष्ट्रपति के तौर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उस दिन शाम को ऑल इंडिया रेडियो का प्रसारण बीच में रोक दिया गया। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा होनी थी। रेडियो पर बताया गया कि कुल 8 लाख 38 हजार 170 वोटों में से 4 लाख 71 हजार 244 वोट हासिल करके जाकिर हुसैन राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुके हैं। के. सुब्बाराव को 3 लाख 63 हजार 971 वोट मिले। उस दिन देश को पहला मुस्लिम राष्ट्रपति मिला।

डॉ. जाकिर हुसैन की तबीयत अक्सर खराब रहा करती थी। 1957 में जब प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू उनके पास बिहार के राज्यपाल पद का प्रस्ताव लेकर गए, तो उन्होंने तबीयत खराब होने की वजह से पहले तो मना कर दिया, लेकिन बाद में नेहरू के आग्रह करने पर मान गए।

कहा जाता है कि जाकिर हुसैन का हर दिन मेडिकल चेकअप हुआ करता था। 3 मई 1969 की सुबह उनका मेडिकल चेकअप होना था। ठीक पौने 11 बजे डॉक्टर उनका चेकअप करने पहुंच गए। तब उन्होंने कहा कि वो बाथरूम से लौटकर चेकअप करवाएंगे, लेकिन जब आधे घंटे तक दरवाजा नहीं खुला, तो उनके असिस्टेंट ने दरवाजा खटखटाया। जाकिर हुसैन का निधन हो चुका था। उनके सम्मान में देश की सारी सरकारी इमारतों का तिरंगा झुका दिया गया। देश का पहला मुस्लिम राष्ट्रपति अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सका। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1785: वर्ष 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1872: भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी।
1897: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म।
1905: हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1909: यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 : अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1933 : टेक्सास में सबसे ठंडा तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
1936 : जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1941: गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म।
1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिए जापान के लिये रवाना हुये।
1952 : महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1963 : प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं पूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
1971: दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971: महान लेखक और शिक्षाविद के एम मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन।
1978 : अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1979: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986: दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 : यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994: क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
2002: अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू।
2005: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
2007 : भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए।
2008 : उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2009 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गये। जिसमें 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
2013 : इराक में बम विस्फोट में 29 लोगों की मारे गए और 69 घायल हुए।
2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

General Desk

Recent Posts

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

3 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

14 hours ago

चलाने से पहले ही जान सकते हैं कि कितना आएगा आपके एसी का बिल, जानें कैसे

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…

20 hours ago

स्टेम सेल और जीन थेरेपी ने बढ़ाई है लाइलाज पार्किंसंस बीमारी से निजात दिलाने की उम्मीद

दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…

20 hours ago

सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 2990 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 93,074 रुपये पर पहुंचा, इस साल मूल्य में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी

दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…

22 hours ago

12 दिन कमाई के मामले में लाखों में सिमटी सलमान खान की फिल्म सिकंदर, ‘एल2: एम्पुरान’ का भी बुरा हुआ हाल

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…

1 day ago