Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः बन रहा है धन लाभ का योग, इन राशियों के जातक मन में न आने दें निगेटिव थॉट्स

Aaj ka Rashifal 07 February 2023: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 07 फरवरी  2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशा- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में हैं। वहीं, केतु तुला राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र तथा शनि कुंभ राशि में और  गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा. आज किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें. सबकी दुवाओं से कोई सुखद परिणाम आएगा।

वृषभ राशि – आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है।

मिथुन राशि – कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है।

कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ का योग बन रहा है, साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है।

सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आपको आर्थिक योजना मैं लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा।

कन्या राशि – आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से उन पर पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि – आज कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपकी समझ और विनम्रता से लोग काफी प्रभावित होंगे। परिवार में चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी।

वृश्चिक राशि – आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे।

धनु राशि – आज के दिन आप में से कुछ की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर चीजें आपको आगे बढ़ाएंगी। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, तो आप विदेशी यात्रा भी कर सकते हैं।

मकर राशि – आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ होते रहेंगे। फिज़ूलखर्ची से बचें। इस राशि के टीचर का आज ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा। विवाहितों का किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है।

कुंभ राशि – आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी कार्य में सोचकर शीघ्र निर्णय लीजिएगा।

मीन राशि – आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। पूर्वार्ध में थोड़ा निराश हो सकते हैं. किन्तु शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजे आपके नियंत्रण में आती रहेंगी।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago