Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 07 February: भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया था कदम, देश में बनी पहली सबमरीन INS शाल्की नेवी में हुई थी शामिल

दिल्लीः 07 फरवरी का दिन भारत की सैन्य शक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज के ही दिन यानी 07 फरवरी 1992 को स्वदेश में निर्मित पहली पनडुब्बी ‘INS शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। भारत हमेशा से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करता आया है। इसी क्रम में देश में पहली सबमरीन या पनडुब्बी INS शाल्की का निर्माण किया गया था।

INS शाल्की (S46) शिशुमार श्रेणी की (टाइप 1500) डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। स्वदेश में निर्मित इस पहली सबमरीन को 30 सितंबर 1989 को बॉम्बे (अब मुंबई) में लॉन्च किया गया था।

INS शाल्की का निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा किया गया था। नेवी के पास शिशुमार श्रेणी की चार सबमरीन हैं- शिशुमार, शंकुश, शाल्की और शंकुल हैं। इन चारों को 1986 से 1994 के बीच नेवी में शामिल किया गया था। INS शाल्की पनडुब्बी की लंबाई 211 फीट, चौड़ाई 21 फीट और गहराई 20 फीट है। INS शाल्की की टेस्ट डेफ्थ 850 फीट है।

आपको बता दें कि INS शाल्की, 8 अधिकारियों सहित 40 लोगों को ले जा सकती है। INS शाल्की का सतह पर वजन 1660 टन और पानी के भीतर वजन 1850 टन है। यह सतह पर 22 नॉट्स (41 किमी/घंटे) की रफ्तार से चल सकती है।

शराबी से टूट गया था ब्रिटिश म्यूजियम में रखा 02 हजार साल पुराना फूलदानः आज ही के दिन यानी 07 फरवरी को एक शराबी की गलती से ब्रिटिश म्यूजियम में रखा दो हजार साल पुराना फूलदान टूट गया था। 07 फरवरी 1845 को ब्रिटिश म्यूजियम में रखा बेशकीमती पोर्टलैंड वास, यानी फूलदान एक शराबी विलियम फ्लॉयड की वजह से गिर गया था और उसके 80 टुकड़े हो गए थे।

दरअसल, 07 फरवरी 1845 को नशे में धुत विलियम फ्लॉयड नामक शख्स ब्रिटिश म्यूजियम गया था। फ्लॉयड ने ग्लास केस में रखे कीमती फूलदान पर एक तराशा हुआ पत्थर फेंक दिया था। इससे ग्लास केस टूट गया था और फूलदान नीचे गिरकर 80 टुकड़ों में टूट गया था।

इस घटना के बाद फ्लॉयड को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जब अदालत में पेश किया गया, तो वकीलों ने दलील दी कि फ्लॉयड को जिस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है, वह कानून 05 पाउंड से ऊपर की चीजें टूटने पर लागू नहीं होता। इसलिए फ्लॉयड को सिर्फ ग्लास केस तोड़ने का दोषी ठहराया गया और उस पर केवल 03 पाउंड का जुर्माना लगा।

बाद में ब्रिटिश म्यूजियम की जांच में पता चला कि विलियम फ्लॉयड का असली नाम विलियम मुलकाही था। हालांकि, ब्रिटिश म्यूजियम ने फिर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि विलियम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

1845 में फूलदान टूटने के बाद इसे जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन इसे जोड़ा नहीं जा सका। इसे पूरी तरह जुड़ने में 103 साल लगे और 1948 में इस फूलदान को पूरी तरह जोड़ा जा सका। 1988 में इसे लंदन म्यूजियम में दोबारा प्रदर्शनी के लिए रखा गया। हालांकि, अब भी इस फूलदान के पीछे टूटने का निशान साफ नजर आता है।

मशहूर बोर्ड गेम मोनोपली का कॉपीराइट हुआः 1935 में आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपली को कॉपीराइट किया गया था। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है। मोनोपली को 100 से ज्यादा देशों में खेला जाता है और ये गेम 40 से ज्यादा भाषाओं में अवेलेबल है। मोनोपली गेम काफी लंबे समय तक चलता है। सबसे लंबा मोनोपली गेम 70 दिनों तक खेला गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 07 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ।
1845: ब्रिटिश म्यूजियम में रखा बेशकीमती पोर्टलैंड वास यानी फूलदान एक शराबी विलियम फ्लॉयड की वजह से गिर गया था और उसके 80 टुकड़े हो गए थे।
1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।
1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला।
1939: लंदन में फिलिस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।
1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की।
1962: राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।
1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत हुई।
1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।
1969: अल फतह के नेता यासर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।
1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1983: कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई।
1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।
1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।
1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने।
2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई।
2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।
2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि से नवाजा।

 

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago