जैसलमेरः बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवानी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में अग्नि के सात फेरे लेंगे। सूर्यगढ पैलेस में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजाया गया है।

फेरों से पहले करीब सुबह 11 से 01 के बीच हल्दी की रस्म होगी। दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाएं हल्दी लगाएंगी। इसके बाद होटल के कोर्टयार्ड में वरमाला होगी। शादी के लिए एक स्पेशल बावड़ी तैयार की गई है।

होटल के बाहर और अंदर मंगलवार सुबह से ही चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

फेरों के लिए स्पेशल बावड़ीः अभिनेता सिद्धार्थ और अभिनेत्री कियारा होटल की बावड़ी में फेरे लेंगे। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया है। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह है। इसे फूलों से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

दोनों की शादी के लिए मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। इसमें कियारा की दोस्त ईशा अंबानी भी शामिल हैं। वे रविवार रात को भी अपने प्राइवेट चार्टर से जैसलमेर आई थीं। होटल में वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद देर रात ही वापस मुंबई लौट गई थीं।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी शामिल होने के लिए आज आने की उम्मीद है, उनमें अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी शामिल हैं।

उधर,  की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। कियारा-सिड के लहंगे और शेरवानी को लेकर भी एक्साइटमेंट है। दोनों के शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कियारा को दूल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता तैयार करेंगी। उनकी पूरी टीम शनिवार शाम को ही मुंबई से जैसलमेर पहुंच चुकी है।मेकअप और ज्वेलरी से ब्राइडल को खूबसूरत लुक दिया जाएगा। अमित ठाकुर उनका हेयर स्टाइल देखेंगे। कियारा की मां और उनके परिवार की महिलाओं को तैयार करने के लिए अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट की टीम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here