Subscribe for notification
गैजेट्स

Split Vs Window AC: कौन से एसी आपको पहुंचाती है बेहतर ठंडक, खरीदने से पहले हासिल कर लें पूरी जानकारी

दिल्लीः सर्दी का अंत और गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही AC की सेल भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। ऐसे में आज हम आपको दो AC के बारे में बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा एसी सही रहेगा। इसमें Split AC और Window AC का नाम शामिल है। अगर आप भी इन गर्मियों में AC लगवाने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए। विशेष तौर पर  Window और Split AC के बीच में अंतर…

आपको बता दें कि Window AC ज्यादातर उन जगहों पर लगाया जाता है जहां पर जगह की कमी होती है। इसे लगाने के लिए आपके घर की विंडो पर जगह होनी चाहिए क्योंकि ये विंडो पर ही फिट होता है, लेकिन अगर आपका घर पूरी तरह पैक है तो आपके लिए ये एसी नहीं हो सकता है। विंडो एसी कूलिंग के लिहाज से भी काफी बेहतर साबित होता है। इसका एयर फ्लो भी ज्यादा होता है। साथ ही इसकी कीमत भी बहुत कम होती है।

अब बात Split AC की करते हैं। Split AC में Indoor और Outdoor दोनों यूनिट अलग होती हैं। लेकिन Split AC की खासियत है कि ये कहीं पर भी आसानी से फिट किया जा सकता है। क्योंकि आउटडोर को आप छत पर लगा सकते हैं और इंडोर को कहीं पर भी रूम में लगा सकते हैं। यही वजह है कि भारत में ज्यादा सेल Split AC की ही होती है। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा भी होती है। हालांकि इस फिट करना भी आसान नहीं होता है। लेकिन कूलिंग से आपको कोई शिकायत नहीं होगी।

कीमत और कूलिंगः बात करें अगर दोनों एसी और कूलिंग की तो दोनों में कोई फर्क नहीं होता है। हालांकि Window AC की कीमत तुलना में काफी कम होती है। जबकि Split AC की कीमत ज्यादा होती है। साथ ही दोनों एसी के बीच में हम आपको अंतर भी बता चुके हैं। अब आपको ये फैसला करना है कि आपको इस गर्मी में कौन-सा एसी है। दोनों की कूलिंग में ज्यादा अंतर नहीं होता है।

AddThis Website Tools
General Desk

Recent Posts

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

1 day ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

1 day ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

1 day ago

Chaitra Navratri 2025ः तीस मार्च से छह अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि, जाने कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिल्लीः इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रहा है और छह अप्रैल के नवमी के साथ इसका…

2 days ago

2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन-इन देशों में देगा दिखाई, बरतें ये सावधानियां

दिल्लीः आज 29 मार्च है और आज 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लग रह है, जो आंशिक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष…

2 days ago

म्यांमार-थाईलैंड में विनाशकारी भूकंपः 150 से ज्यादा की मौत, मलबे में तब्दील हुई बैंकॉक में 30 मंजिला इमारत

नेपीदाः म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ म्यांमार में ही…

2 days ago