Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 03 February: प्रिंटिंग प्रेस के अविष्कार योहानेस गुटनबर्ग की पुण्यतिथि, बाइबिल की छपाई से मिली थी ख्याति

दिल्लीः आज 03 फरवरी यानी योहानेस गुटनबर्ग की पुण्यतिथि है। गुटनबर्ग ने ही 1439 में प्रिंटिंग मशीन का आविष्कार किया था। ये एक मूवेबल टाइप प्रिंटिंग मशीन थी। दुनिया की पहली प्रिंटिंग मशीन से उन्होंने बाइबिल की छपाई की थी। ये बाइबिल आज भी गुटनबर्ग बाइबिल नाम से फेमस है। इस मूवेबल प्रिंटिंग मशीन से छपाई का काम ब्लॉक में अक्षर खोदकर किया जाता था।

जर्मनी के मेंज शहर में 1398 में जन्मे गुटनबर्ग की प्रिंटिंग मशीन की खास बात ये थी कि इससे छपाई में लकड़ी की जगह मेटल ब्लॉक का इस्तेमाल होता था। इस मशीन के ईजाद होने से किसी भी तरह के पेपर पर छपाई करना आसान हो गया था। ये प्रिंटिंग मशीन रोजाना 1 हजार से ज्यादा पेज की छपाई कर सकती थी। इसके पहले छपाई की जो तकनीक थी, उससे दिनभर में सिर्फ 40 से 50 पेज ही प्रिंट हो पाते थे।

इस प्रिंटिंग मशीन के आविष्कार के बाद शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आ गई थी। बुक्स की छपाई होने लगी। लोगों के बीच किताबों की मांग बढ़ने लगी। इसकी वजह यूरोप का मिडिल क्लास भी था, जो किताबें पढ़ने लगा था। गुटनबर्ग की प्रिंटिंग मशीन में सबसे पहले जर्मन भाषा में एक कविता छापी गई थी। इसके अलावा लैटिन ग्रामर की किताब की छपाई भी की गई, लेकिन गुटनबर्ग प्रेस को पहचान बाइबिल की छपाई के बाद ही मिली।

इस बाइबिल की छपाई अधिक संख्या में की गई। उसे यूरोप के बाहर के चर्चों में पहुंचाया गया। इससे पहले बाइबिल बहुत कम थी। इसे हाथ से लिखने में पादरी को एक साल का समय लगता था, लेकिन गुटनबर्ग ने इससे भी कम समय में 200 बाइबिल की छपाई कर दी थी। गुटनबर्ग ने प्रिंटिंग प्रेस में छापी पहली बाइबिल 30 फ्लोरिन (उस समय की जर्मन मुद्रा) में बेची थी। ये उस समय हाथ से लिखी बाइबिल से सस्ती थी। आज भी 21 से ज्यादा गुटनबर्ग बाइबिल मौजूद हैं। आज इनकी वैल्यू 30 मिलियन डॉलर से अधिक है। आज ही के दिन 3 फरवरी 1468 को उनका निधन हो गया था।

कुंभ मेला में मची भगदड़, मारे गए थे 800 श्रद्धालुः आज से 69 साल पहले प्रयागराज (इलाहाबाद) स्थित संगम के तट पर कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। आजादी के बाद ये पहला कुंभ था. उस वक्त लाखों लोग शामिल हुए थे। 1954 के कुंभ मेले में मची भगदड़ में सैकड़ों लोग मारे गए थे।

इस हादसे के पीछे कई वजह बताई जाती हैं। पहली, कुंभ मेले का एरिया काफी छोटा था। लोगों के स्नान के लिए घाट भी बहुत कम थे। भीड़ अधिक जमा होने की वजह से ये भगदड़ मची थी। इसके अलावा कहा जाता है कि कुंभ मेले में हाथी भड़क गया था, जिस वजह से भगदड़ मच गई थी। इस घटना के बाद से ही कुंभ के मेले में हाथियों को बैन कर दिया गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 03 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर….

1468:प्रिंटिंग मशीन का आविष्कार करने वाले योहानेस गुटनबर्ग निधन हुआ था।
1760: सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को पराजित किया।
1815: स्विटजरलैंड में विश्व का पहला पनीर उत्पादन कारखाना खोला गया।
1816: ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म ।
1815: पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विट्जरलैंड में खोला गया।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया।
1916: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई।
1925: भारत में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सर्विस मुंबई से कुर्ला के बीच शुरू हुई थी।
1931: अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म।
1934: हवाई जहाज से पहली बार पार्सल भेजना शुरू हुआ। इस कंपनी का नाम लुफ्थांसा है।

1938: हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म हुआ।
1942: जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1943: जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ।
1945: रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954: उत्तर प्रदेश के प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1958: बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन हुआ।
1958: हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म।
1963: रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म।
1964: भारतीय रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म हुआ था।
1969: रूस का चालक रहित अंतरिक्ष यान लूना 9 चंद्रमा पर पहली बार पूरी तरह कंट्रोल में रहते हुए उतरा।
1970: भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972: जापान के सप्पारो में एशिया की पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988: भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र” को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
1995: अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली बनीं।
2003: आतंकवाद के खिलाफ भारत ने उजबेकिस्तान के साथ मिलकर संयुक्त कार्यदल का गठन किया था।
2005: भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को मंजूरी मिली।
2006: मिस्र का जहाज़ “अल सलाम-98 लाल” सागर में डूबा।
2007: चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008: महान साहित्यकार रवीन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबेल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2009: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गरीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने राजस्थान रायल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2012: अमेरिका में हाईस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में सात भारतीय अमेरिकी छात्र स्थान पाने में सफल रहे।
2016: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन।
2017: चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर में बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018: भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago