Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History: चिम्पैंजी ने भरी थी अंतरिक्ष की उड़ान, लौटते समय अटलांटिक महासागर में जा गिरा था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History: चिम्पैंजी ने भरी थी अंतरिक्ष की उड़ान, लौटते समय अटलांटिक महासागर में जा गिरा था

दिल्लीः बंदरों की एक प्रजाति है चिम्पैंजी, जिसमें इंसान के सबसे करीब माना जाता है। ऐसी ही एक कहानी हैम नाम के चिम्पैंजी की है, जिसने आज के दिन इतिहास बनाया था। आपको बता दें कि हैम नाम का चिम्पैंजी पहला ऐसा जानवर था, जिसने अंतरिक्ष यात्रा की थी। उसके बाद ही इंसान का अंतरिक्ष की ओर सफर आसान हो पाया। हैम को आज ही के दिन यानी 31 जनवरी 1961 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस मिशन का उद्देश्य ये पता करना था कि अंतरिक्ष में इंसान पर किस तरह के प्रभाव पड़ते हैं।

हैम कैमरून के जंगलों में मिला था। उसे पकड़कर फ्लोरिडा ले जाया गया। जहां उसे मियामी रेयर बर्ड फर्म में सुरक्षित रखा गया। 1959 में अंतरिक्ष में जाने की ट्रेनिंग के लिए हैम को एयरफोर्स बेस भेजा गया। हैम की पहचान #65 (हैशटेग 65) और चैंग नाम से भी थी। 18 महीने की ट्रेनिंग के बाद हैम अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार हो गया। उसे लॉन्च पैड पर लाया गया। हैम को प्रोजेक्ट मरकरी (MR-2) के तहत भेजा जाना था। लॉन्च पैड फ्लोरिडा के टापू पर था। हैम को कंटेनर में भरकर अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया।

उड़ान के 16:30 मिनट बाद हैम अंतरिक्ष में पहुंच चुका था। उसने 5800 किमी की स्पीड से 157 किमी की उंचाई तक उड़ान भरी। पृथ्वी पर लौटते वक्त हैम का कैप्सूल 130 किमी की दूरी पर अटलांटिक महासागर में जा गिरा। उसे रेस्क्यू करने एक जहाज मौके पर भेजा गया। फिर उसे कैप्सूल से निकाला गया। अंतरिक्ष से वापसी के बाद हैम को 1963 में वॉशिंगटन के नेशनल जू में रखा गया। इसके बाद नॉर्थ कैरोलिना के चिड़िया घर भेज दिया। 18 जनवरी को उसका निधन हो गया। ये एक एक्सपेरिमेंट था। इसके बाद से अंतरिक्ष में इंसान को भेजा जाने लगा। जब चैंग पृथ्वी पर लौटकर आया, तब उसे हैम नाम से पहचान मिली। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 31 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1561 : मुगल सेना के सेनापति बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।
1747 : लन्दन लॉक हॉस्पिटल में पहली बार बेंगलिया रोग क्लिनिक खोला गया।
1801 : जॉन मार्शल को संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
1814 : गेरवासिओ एंटोनियो डे पोसडास अर्जेन्टीना के मुख्य निदेशक चुना गया।|
1850 : चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है।|
1897 : कजेकोस्लाव ट्रेड यूनियन एसोसिएशन प्राग में स्थापित किया गया।
1893:‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1946 : तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर युगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया) हुआ।
1951 : संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतिम संकीर्ण गेज पैसेंजर ट्रेन “सैन जुआन एक्सप्रेस” सेवा समाप्त की गयी।
1953 : आईरिश समुद्र में नौका दुर्घटना में 130 यात्रियों और नाविकों की मौत हुई। ब्रितानी नौका प्रिंसेज़ विक्टोरिया उत्तरी आयरलैंड जा रही थी जब ये दुर्घटना घटी।
1958 : पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर-I को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
1961- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन।
1963 : मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1966: सोवियत संघ ने मानवरहित लूना-9 स्पेस क्राफ्ट की लॉन्चिंग की।
1971 : पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा स्थापित की गयी।
1972 : बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने।
1975- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म हुआ।
1983 : यूनाइटेड किंगडम में सीटबेल्ट ड्राइवरों और फ्रंट सीट के यात्रियों के लिए उपयोग अनिवार्य किया गया।
1987 : ओहरबैक्स का डिपार्टमेंटल स्टोर 64 साल के ऑपरेशन के बाद न्यूयॉर्क शहर में बंद हुआ।
1989: कोलंबिया विमान को हाईजैक किया और इसमें सवार 122 लोगों को किडनैप कर कोस्टारिका ले जाया गया।
1990 : रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
1996 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुए एक आत्मघाती हमले में 91 लोग मारे गए और 1,400 से ज्यादा जख्मी हुए।
2000 : अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 261 कैलिफोर्निया, प्रशांत महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, 88 की लोगो की मौत हुई।
2000- भारतीय सिनेमा के मशहूर खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन।
2004: पाकिस्तानी न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक डॉक्टर अब्दुल कादिर खान को PM के पर्सनल एडवाइजर पद से हटाया गया।
2004 : प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
2007 : भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।
2010: अवतार दो बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली दुनिया की पहली फिल्म बनी।
2012: समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन।
2013 : दक्षिण अफ्रीका में प्रीटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।
2020: ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर यूरोपियन यूनियन से अलग हुआ।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

10 hours ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

1 day ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

1 day ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

2 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago