मुंबईः शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग और अडानी ग्रुप के बीच वार-पलटवार जारी है और अडानी ग्रुप के संबंध में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर 20-25 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं भारत के मशहूर उद्योगति गौतम अडानी के समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर 413 पन्नों में अपनी प्रतिक्रिया दी। अब हिंडनरबर्ग ने अडानी समूह पर पलटवार किया है।
हिंडनबर्ग ने कहा है कि अडानी समूह ने जितने भी सवालों के जवाब दिए वे बड़े पैमाने पर निष्कर्षों की पुष्टि नहीं करते। इसमें सवालों से बचने की कोशिश की गई है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि राष्ट्रवाद की आड़ में धोखे से नहीं बचा जा सकता है। अडानी समूह ने अपने जवाब में कहा है कि ये भारत देश, उसके संस्थान और विकास की कहानी पर सोच-समझकर किया गया हमला है। आपको बता दें कि हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को 106 पन्नों की एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें अडानी समूह में कई गंभीर अनियमितताओं के दावे किए गए थे।
शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अडानी समूह की ओर से दिए गए जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह मानता है कि कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र और एक रोमांचक भविष्य के साथ एक उभरती हुई महाशक्ति है, लेकिन यह अडानी समूह है जो इसके विकास की गाथा को बाधित कर रहा है। हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के इस आरोप को भी खारिज कर दिया है कि उसकी रिपोर्ट भारत पर हमला है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि ‘धोखाधड़ी’ को राष्ट्रवाद या उसमें लिपटी प्रतिक्रिया से प्रभावित नहीं किया जा सकता है। अदाणी की ओर से दिए गए जवाब में प्रमुख आरोपों की अनदेखी की गई है।
गौतम अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भारत पर साजिश के तहत हमला बताया है। ग्रुप ने 413 पन्नों का जवाब जारी किया। इसमें लिखा है कि अडाणी समूह पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। ग्रुप ने यह भी कहा कि इस रिपोर्ट का असल मकसद अमेरिकी कंपनियों के आर्थिक फायदे के लिए नया बाजार तैयार करना है। आइए अब आपको बताते हैं कि अडानी ग्रुप ने अपने जवाब में क्या कहा है और हिंडनबर्ग ने उस पर क्या प्रतिक्रिया दी हैमहत्वपूर्ण बिंदुओं को समझने की कोशिश करते हैं…
आपको बता दें कि रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई दशकों से मार्केट मैनिपुलेशन, अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगाया था। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि अडाणी ग्रुप की सभी प्रमुख लिस्टेड कंपनियों पर काफी ज्यादा कर्ज है और ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर 85 फीसदी से ज्यादा ओवर वैल्यूड हैं।
दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…
हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…
दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से…