Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 29 January: भारत का पहला अखबार शुरू हुआ, जिसने अंग्रेजी हुकूमत को हिला कर रख दिया था, खबरों से परेशान होकर लगा दिया था बैन

दिल्लीः जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने आज के दिन यानी 29 जनवरी 1780 को बंगाल गजट’ की शुरुआत की थी। यह भारत का पहला समाचार पत्र था। न्यूजपेपर की भाषा ब्रिटिश इंग्लिश थी। उस वक्त इस अखबार ने अपनी खबरों से अंग्रेजी हुकूमत के शीर्ष पर मौजूद कई ताकतवर लोगों को हिला कर रख दिया था।

अखबार ने कई लोगों के भ्रष्टाचार, घूसकांड और मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर किया था। बंगाल गजट ने उस वक्त भारत के गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को घूस दी है। बंगाल गजट अपनी प्रभावी पत्रकारिता के जरिए अंग्रेज सरकार की आंखों में चुभने लगा था। खासतौर पर वॉरेन हेस्टिंग्स पर ज्यादा असर पड़ रहा था।

आखिरकार, जब अखबार में एक अज्ञात लेखक ने यह लिख दिया कि सरकार हमारे भले के बारे में नहीं सोच सकती तो हम भी सरकार के लिए काम करने के लिए बाध्य नहीं हैं, तब ईस्ट इंडिया कंपनी ने दो साल बाद इस अखबार को बंद करने का फैसला सुना दिया।

इसके साथ ही हेस्टिंग्स ने जेम्स ऑगस्ट हिक्की पर परिवाद का मुकदमा दायर कर दिया। हिक्की को दोषी पाया गया और उन्हें जेल जाना पड़ा। जेल जाने के बाद भी हिक्की के हौसले पस्त नहीं हुए। वह जेल से ही 09 महीने तक अखबार निकालते रहे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को एक विशेष आदेश के जरिए उनके प्रिंटिंग प्रेस को ही सील करवाना पड़ा। 30 मार्च 1782 को बंगाल गजट पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया। कुछ हफ्ते बाद प्रिंटिंग प्रेस और पूरे पब्लिकेशन की सरकार ने नीलामी कर दी और इसे इंडियन गजट ने खरीद लिया।

बंगाल गजट ने बंद होने से पहले हेस्टिंग्स और सुप्रीम कोर्ट के बीच मिलीभगत के इतने सबूत जारी कर दिए थे कि इंग्लैंड सरकार को इस मामले में दखल देना पड़ा। साथ ही संसद सदस्यों ने इस मामले में जांच बिठा दी। जांच पूरी होने के बाद हेस्टिंग्स और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, दोनों को ही महाभियोग का सामना करना पड़ा।

जॉर्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथिः प्रसिद्ध मजदूर नेता से देश के शीर्ष मंत्रालय की जिम्मेदारी बखूबी संभालने वाले जॉर्ज फर्नांडिस का आज ही के दिन 2019 में निधन हो गया था। 1967 से 2004 तक 09 बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे फर्नांडिस का जन्म 03 जून 1930 को कर्नाटक के मंगलौर में हुआ था। वे 2009 से 2010 तक बिहार से राज्यसभा सांसद भी रहे। अटल सरकार में 1998 से 2004 तक रक्षामंत्री रहे।

करगिल युद्ध और पोखरण परमाणु विस्फोट उन्हीं के कार्यकाल के दौरान हुआ था। ताबूत घोटाले का मामला उजागर होने पर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे जनता दल के मुख्य सदस्यों में से एक थे। उन्होंने समता पार्टी की स्थापना की थी। अपने पॉलिटिकल करियर में जॉर्ज फर्नांडिस ने रक्षा के अलावा रेलवे, उद्योग, संचार जैसे अहम मंत्रालय भी संभाले। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 29 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1597 : महाराणा प्रताप का जन्म।
1780 : भारत का पहला अंग्रेजी अखबार ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ प्रकाशित हुआ।1916-‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया।1939 – रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना हुई।
1949 : ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
1966 : अमेरिका के उत्तर- पूर्वी भाग में बर्फीले तूफान से 165 लोगों की मौत।
1970 : प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।
1976 : सोवियत संघ और अंगोला राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुए।
1978 : वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला स्वीडन पहला देश बना।
1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन ‘दो इंजन वाली’ तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1988 : यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान बोइंग 747 एसपी ने 36 घंटे 54 मिनट 15 सेकेंड में विश्व का चक्कर लगाया।
1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 : क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण किया।
1994 : केंद्र सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।
1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की थी कि फ्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।
2002 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईरान, ईराक़, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया।
2003 : हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गयी।
2005: नक्सलियों ने बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष एम.वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में वह सकुशल बच गए थे।
2005 : सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2006 : भारत के तेंज गेंदबाज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
2007 : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की विजेता बनीं।
2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
2019 : प्रसिद्ध मजदूर नेता एवं देश के रक्षा मंत्री रहे जार्ज फर्नांडिस का निधन हुआ।

admin

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

17 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

17 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

17 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

17 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

1 day ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

1 day ago