Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा खुशनुमा माहौल, मिलेगा लाभ, घर में छाई रहेंगी खुशियां

Aaj ka Rashifal 28 January 2023: आज शनिवार तथा दिनांक 28 जनवरी 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशाः  राहु तथा चंद्रमा का ग्रहण योग मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, बुध धनु राशि में हैं। वहीं सूर्य मकर राशि में, शुक्र तथा शनि कुंभ राशि में, जबकि गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आपको बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी आपके दुश्मन आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ राशि– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आप अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आप और भी मजबूती से अपना पक्ष अपने वरिष्ठ के सामने रख सकें।

मिथुन राशि – इस राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। अगर आप अपनी लड़की के लिये कोई अच्छा रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आपको घर बैठे कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कर्क राशि – आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

सिंह राशि – आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर तरीके से होगी और खर्चों में जो बढ़ोतरी चली आ रही है वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी और आपको धन लाभ भी होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है।

कन्या राशि – आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नव विवाहित किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि – आज इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बीतेगा। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित कर दें। परिवार में खुशियां मिलेंगी। आज के दिन को परिवार वालों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। आज अपने घर को सजाने में समय लगाएंगे।

धनु राशि – आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा. आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे।

मकर राशि – आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। आपको कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। नए लोगों से मेल मुलाकात में रुचि रहेगी। मौसमी सावधानी रखें।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा। जो खर्चे बढ़ रहे थे, उनमें आज कुछ कमी आएगी। आप मानसिक रूप से भी खुद को ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। नए नतीजे आपके सामने आएंगे और आप के निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

मीन राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

18 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

19 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago