Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी’ ये शब्द महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के हैं, जो उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजों के लाठीचार्ज में घायल होने के बाद कहे थे। उनकी ये बात सही साबित हुई और इस घटना के दो दशक के अंदर ब्रिटिश साम्राज्य का भारत से नामोनिशान मिट गया।

महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की आज जयंती है। उनका जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे हिसार और लाहौर में वकालत करने लगे। कुछ वक्त बाद ही वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए।

उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही वह हिंदू धर्म में फैली कुरीतियों के खिलाफ और हिंदी भाषा की श्रेष्ठता के लिए भी काम करते रहे। उन्हें पंजाब का शेर और पंजाब केसरी भी कहा जाता है।

बात 03 फरवरी 1928 को साइमन कमीशन भारत आया। अंग्रेजों ने इस कमीशन का गठन भारत में कानूनों में सुधार के लिए किया था। इस कमीशन में एक भी भारतीय को शामिल नहीं किया गया था और इसी वजह से पूरे देश में इसका विरोध हो रहा था। लाला लाजपत राय ने भी इस कमीशन का जोरदार विरोध किया था, क्योंकि उन्हें पता था कि उसमें बिना किसी भारतीय प्रतिनिधि के भारतीयों का भला होना मुमकिन नहीं था। लालाजी ने नारा दिया था ‘साइमन कमीशन वापस जाओ।’

30 अक्टूबर 1928 को साइमन कमीशन के विरोध में हुए एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में लाला लाजपत राय बुरी तरह घायल हो गए। इसी चोट की वजह से 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया। लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु ने 17 दिसंबर 1928 को ब्रिटिश पुलिस अफसर सांडर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

लाला लाजपत राय की मौत ने देश में क्रांति की नई आग लगा दी थी। इससे प्रेरित होकर कई युवा आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। लाला जी की मौत के दो दशक के अंदर ही अंग्रेजों को अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर भारत छोड़कर जाना पड़ा और देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया।

टीम इंडिया ने पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताः आज ही के दिन यानी 28 जनवरी 2000 को भारत ने अपना पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था। पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 178 रन बना सकी। जेहान मुबारक ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए थे।

टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट 94 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। कप्तान कैफ फ्लॉप रहे और 18 रन बनाकर आउट हुए। युवराज सिंह भी 27 रन ही बना सके। रितेंद्र सिंह सोढ़ी और नीरज पटेल के बीच हुई दमदार साझेदारी की मदद से भारत ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।। सोढ़ी ने 39 और पटेल ने 34 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रितेंद्र सोढ़ी और प्लेयर ऑफ द सीरीज युवराज सिंह चुने गए थे।  आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर….

1813 : यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
1835 : पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
1860 : ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
1865 : स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।
1878 : ‘येल डेली न्यूज़’ ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
1878 : अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
1887 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।
1909 : क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
1909 : सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।
1926 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।
1928 : देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।
1930 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।
1932 : जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।
1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
1935 : आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1939 : आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।
1942 : जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
1943 : एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
1945 : अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।
1950 : न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।
1961 : एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
1964 : दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।
980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।
1984 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
1986 : कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
1992 : अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
1997 : चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।
1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
2000 : आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
2002 : पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।
2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।
2005 : पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
2006 : फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
2007 : प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।
2008 : थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।
2010 : बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।
2013 : जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।
2017 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here