Subscribe for notification
शिक्षा

Today History: 73 साल पहले गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 की जगह भारत का संविधान ली थी

दिल्लीः आज पूरा भारत 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। 73 साल पहले आज ही के दिन यानी 26 जनवरी 1950 को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 की जगह भारत का संविधान लागू हुआ था। वैसे तो भारत का संविधान बनाने का काम 26 नवंबर 1949 को पूरा हो चुका था। संविधान सभा ने इसे मंजूर भी कर दिया था, लेकिन 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज्य का नारा दिया था। इसी की याद में दो महीने का इंतजार करने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश के आखिरी गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी ने भारतीय गणतंत्र की घोषणा की। तब डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

पहले गणतंत्र दिवस समारोह में राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। उन्होंने हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में भाषण दिया था। तब से ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। दरअसल, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 ब्रिटिश इंडिया में सरकार की रीति-नीति तय करता था। इसमें अलग-अलग रियासतों को भी अधिकार दिए गए थे।

यह जानना जरूरी है कि 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद से इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 को शाही मंजूरी मिली थी। यह कानून माउंटबैटन प्लान को एक्शन में लाने के लिए था, जिसमें भारत के दो टुकड़े कर उन्हें आजाद करने का था। इसके तहत 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान ने और 15 अगस्त 1947 को भारत ने अपनी आजादी की घोषणा की। इससे एक साल पहले यानी 9 दिसंबर 1946 को तय हुआ कि भारत का अपना संविधान होगा और इसके लिए संविधान सभा बनाई गई थी। तीन साल तक चली बैठकों के बाद संविधान बना और 26 नवंबर 1949 को सभा ने इसे मंजूरी दी।

भूकंप से कांप उठा था गुजरातः आज से 22 साल पहले यानी 26 जनवरी 2001 को भारत के पश्चिमी हिस्से में जोरदार भूकंप से गुजरात कांप उठा था। इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगों की मौत हुई थी। गुजरात का भुज शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 से 7.9 के बीच थी। पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और साउथ इंडिया तक इस भूकंप का असर रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो हजार शव निकाले गए थे। वहीं, हजारों की संख्या में लोग इमारतों के मलबे में दबे थे। भुज के एक स्कूल में 400 से ज्यादा बच्चे दब गए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1666: फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1748: ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।
1841: ब्रिटेन ने हांगकांग कब्जा किया।
1845: ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1905: दक्षिण अफ्रीका में हुयी खुदाई में दुनिया का सबसे बड़ा 3106 कैरेट का हीरा कलिनन मिला।
1556 : मुगल बादशाह हुमायूं की सीढ़ियों से गिरने से मौत।
1930 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931 : ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी को रिहा किया गया।
1950 : स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ और भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इसके बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
1950 : सी. गोपालाचारी ने भारत के अंतिम गवर्नर जनरल का पद छोड़ा और डा. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद संभाला।
1950 : अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न के रूप में अपनाया गया।
1950 : फेडरल कोर्ट ऑफ इंडिया को भारत का उच्चतम न्यायालय बनाया गया जिसकी स्थापना 1937 में हुई थी।
1957 : जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया गया।
1963 : माथे पर मुकुट जैसी कलगी एवं खूबसूरत पंखों वाले मोर को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1972: शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गई ।
1972 : दिल्ली के इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक अमर जवान ज्योति का अनावरण।
1981 : वायुदूत विमान सेवा की शुरुआत।
1982 : पर्यटकों को रेल के सफर के दौरान शाही और विलासितापूर्ण अनुभव का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ सेवा शुरू की।
1999 : महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन।
2000 : कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2001 : गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप, हजारों लोग मारे गए।
2004 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसॉफ्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2008 : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008 : एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
2008: ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरलीधरन को 9 महीने की कैद की सजा सुनाई।
2010: भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीता और सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया।
2015: मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का निधन हुआ था।
2020: 41 साल के अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से मौत हो गई थी।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 week ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 week ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago