दिल्लीः 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति देखी। परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परंपरा के अनुसार राष्ट्रगान हुआ। फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान भारतीय सेनाओं ने स्वदेशी शौर्य का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, उसके बाद परेड की शुरुआत हुई। 90 मिनट चली इस परेड में स्वदेशी हथियारों अर्जुन टैंक, वज्र और ब्रह्मोस नजर आए।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ (CRPF) यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ऑल वुमन कॉन्टिजेंट दिखा, नेवी और आकाश मिसाइल सिस्टम की टुकड़ी का नेतृत्व महिलाओं ने किया। वहीं, 18 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़ डेयर डेविल्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 50 एयरक्राफ्ट के फ्लाई पास्ट में राफेल गरजे। पहली बार अग्निवीर परेड में शामिल हुए।

इस साल गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इजिप्ट यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत के 74वें गणतंज्ञ दिवस के मौके पर मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनी। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस की सुबह प्रधानमंत्री ने संदेश दिया कि उम्मीद है कि हम सब मिलकर आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वालों का सपना पूरा करेंगे। आइए अब हम आपको 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के उस पर के बारे में बताते हैं, जिन पर भारतीयों को गर्व करना चाहिए…

परेड का गर्वभरा पल…

  • पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। आपको बता दें कि अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी।
  • अर्जुन टैंक, वज्र तोपों और आकाश मिसाइल सिस्टम के अलावा कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल नजर आई। खास बात ये कि ये सभी स्वदेशी हथियार हैं।
  • एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की ओर से आकाश वेपन सिस्टम को लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने लीड किया। उनके साथी लीडर कैप्टन सुनील दशराथे थे।
  • नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए।
  • सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की पूरी टुकड़ी में सिर्फ महिलाएं थीं। यह ऑल वुमन कॉन्टिजेंट था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here