दिल्लीः गुरुवार को भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर देशभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होगा। इस विशेष दिन पर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पर देश की अनेकता में एकता और देशभक्ति का प्रदर्शन होगा। हर साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) इसी तरह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश की सैन्य शक्ति के साथ-साथ राज्यों की झांकियां भी देखने को मिलती है। हर गणतंत्र दिवस अपने-आप में खास होता है पर 2023 का रिपब्लिक डे भी बेहद खास है। तो चलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार के गणतंत्र दिवस (26 January) के मौके पर विशेष क्या होगा….

74 वें गणतंत्र दिवस की खास बातें..

  • 74 वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ऊंट टुकड़ी ‘महिला प्रहरी’ की महिला कर्मी गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी।
  • स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस पर इंडियन एयर फोर्स ने पीपुल्स च्वाइस श्रेणी में बेस्ट मार्चिंग कंटिंजेंट के लिए 2022 का पुरस्कार जीता था।
  • मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) समारोह के दौरान पारंपरिक रूप से 21-तोपों की सलामी देने वाली 25-पाउंडर्स बंदूकों वाली पुरानी तोपों को 105 मिमी भारतीय फील्ड गन से बदल दिया जाएगा।
  • इस वर्ष भारतीय सेना की झाकी में कई स्वदेशी उपकरण देखने को मिलेंगे क्योंकि सेना आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी उपकरणों का इस्तेमाल करेगी।
  • स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर भारतीय वायु सेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी। अंतिम गणतंत्र दिवस, IAF ने पीपुल्स च्वाइस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के लिए 2022 का पुरस्कार जीता।
  • 26 जनवरी की शोभा बढ़ाने में महिलाओं का योगदान अधिक होगा। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत गणतंत्र दिवस पर भारतीय नौसेना के 144 युवा नाविकों के मार्चिंग दल का नेतृत्व करेंगी।
  • इस वर्ष के गणतंत्र के थीम जनभागीदारी की तर्ज पर परेड में पहली लाइन वीवीआईपी लोगों की बजाय श्रमयोगियों जैसे केंद्रीय विस्टा कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, सब्जी विक्रेता और ऑटो चालक के लिए रिजर्व की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here