Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 24 January: विमान हादसे में गई डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जान, 42 साल बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए का हाथ होने का दावा

दिल्लीः आज के ही दिन यानी 24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया के बोइंग 707 विमान ने मुंबई से न्यूयॉर्क की उड़ान भरी, लेकिन यह अमेरिका नहीं पहुंच सका। यूरोप के आलप्स माउंटेन रेंज में यह विमान क्रैश हो गया। हादसे में 117 लोगों की जान गई। इनमें भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा भी थे।

विमान हादसे के तीन महीने पहले भाभा की एक घोषणा ने दुनिया के बड़े मुल्कों को चौंका दिया था। भाभा ने ऑल इंडिया रेडियो पर घोषणा करते हुए कहा था कि अगर उन्हें छूट मिले तो वे 18 महीने में एटम बम बनाकर दिखा सकते हैं।

डॉ. भाभा हमेशा देश की सुरक्षा, ऊर्जा, कृषि और मेडिसिन के क्षेत्र में न्यूक्लियर एनर्जी के डेवलपमेंट का जिक्र करते थे। वे देश के विकास के लिए इसे जरूरी मानते थे। कहते हैं कि विमान क्रैश नहीं होता तो भारत न्यूक्लियर साइंस की फील्ड में कई उपलब्धियां बहुत पहले हासिल कर सकता था।

इस हादसे के 42 साल बाद 2008 में एक दावा किया गया। विदेशी पत्रकार ग्रेगरी डगलस की एक किताब है- कन्वर्सेशन विद द क्रो (Conversation With the Crow)। इसमें डगलस और CIA अफसर रॉबर्ट क्रॉउली के बीच बातचीत का अंश है। इसमें उन्होंने होमी जहांगीर भाभा की मौत के पीछे CIA का हाथ होने का दावा किया था।

किताब के मुताबिक 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत से अमेरिका बेचैन हो गया था। भारत की बढ़ती न्यूक्लियर ताकत को देखकर अमेरिका की चिंता बढ़ गई थी। रॉबर्ट क्रॉउली ने विमान को बम से उड़ाने के बात को स्वीकार किया था।  आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1556: चीन के शेन्सी प्रांत में आए भूकंप में 8 लाख 30 हजार लोगों की मौत हुई ।
1826: पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म
1857: कोलकाता (उस वक्त कलकत्ता) यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1859: 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला।
1914: ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म।
1924: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म। कर्पूरी ठाकुर को लालू यादव, रामविलास पासवान और नीतीश कुमार जैसे नेताओं का गुरु माना जाता है।
1945: हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।
1950: 284 सदस्यों ने संविधान को अपनाने और लागू करने के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा इसी दिन 1952 में चुनाव होने के बाद पहली बार देश की संसद का गठन किया गया था। हालांकि इस दौरान भी संविधान सभा भंग होने के बावजूद अस्थायी तौर पर काम कर रही थी।
1950: संविधान सभा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के तौर पर देश के पहले राष्ट्रपति का चुनाव किया था। 1952 और फिर 1957 में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को दोबारा राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया था।
1950: संविधान सभा ने 1950 में भारत के राष्ट्रगान को अपनाने की मंजूरी दी थी। इसी दिन भारत ने अपने ‘जन गण मन’ को अपने राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन 1950 में ‘वंदे मातरम’ को भी भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया था।
1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।
1952: बंबई (अब मुंबई) में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।
1957: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए वहां जनमत संग्रह कराने का अपना आह्वान दोहराया।
1961: हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक। दोनों की शादी पांच साल भी नहीं चली।
1965: भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पन बिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इसे उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना बताया गया था।
1965: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल का 90 साल की उम्र में निधन।
1965: तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने मैसूर (अब कर्नाटक) के जोग में बनी शरावती पनबिजली परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया था। यह उस समय अमेरिका की सहायता से बनी भारत की सबसे बड़ी बिजली परियोजना थी।
1966: प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्यकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन। उनका निधन देश के लिए बड़े नुकसान जैसा था।
1966: एयर इंडिया के विमान बोइंग 707 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 117 लोगों की मौत।
1966: इस दिन को नेशनल गर्ल चाइल्‍ड डे के रूप में मनाया जाता है। 24 जनवरी के दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनकी इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। इसको मनाने के पीछे सरकार का मकसद लड़कियों के जन्म को लेकर लोगों की मानसिकता को बदलना है।
1981: भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल रिया सेन का जन्म हुआ।
1982: फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और किरण भट्ट के बेटे भारतीय फिटनेस ट्रेनर और अभिनेता राहुल भट्ट का जन्म हुआ।
1983: भारतीय फिल्म संगीतकार और गायक डी इम्मान का जन्म हुआ, जो मुख्य रूप से तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम फिल्म उद्योग में काम कर रहे थे।
1985: 15वां अंतरिक्ष यान मिशन-डिस्कवरी 3 लॉन्च किया गया।
1991: भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और लेखक पद्मराजन की मृत्यु हई, जो मलयालम साहित्य और मलयालम सिनेमा में अपने ऐतिहासिक काम के लिए जाने जाते थे।
1984: स्टीव जॉब्स की कंपनी एपल ने मैकंटोश कम्प्यूटर बाजार में उतारा।
2004: मंगल की सतह के अन्वेषण के लिए 2003 के मध्य में भेजा गया रोबोटिक रोवर ‘अपोर्च्यूनिटी’ मंगल ग्रह पर उतरा।
2006: गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन. बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।
2008: राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
2009: भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।
2011: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।
2012 – मलयालम साहित्य के भारतीय अकादमिक, वक्ता, आलोचक और लेखक सुकुमार एझिकोड का निधन हुआ, जिन्हें मलयालम भाषा में उनके योगदान और भारतीय दर्शन पर अंतर्दृष्टि के लिए जाना जाता है।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

16 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

24 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago