दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानमी दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही यहां हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली में सोमवार को बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने इस हफ्ते हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवा की रफ्तार तेज होने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर अधिक होने का असर भी सुबह और शाम के वक्त सर्दी अधिक महसूस होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here