मुंबईः क्रिकेट केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने शादी कर ली है। दोनों 23 जनवरी को अग्नि के साथ फेरे लिए। इस तरह से दोनों अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। शादी के कुछ ही घंटे बाद अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अथिया शेट्टी ने दुल्हन के अवतार में हर किसी का दिल जीत लिया। दोनों कपल शादी के तुरंत बाद मीडिया और पपाराजियों के सामने भी आए और उन्होंने खूबसूरत पोज़ दिए। अब सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी की एंगेजमेंट डायमंड रिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इस समय सोशल मीडिया पर Athiya Shetty और KL Rahul की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। आपको बता दें कि दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्नमहाउस पर हुई। शादी के तुरंत बाद सुनील शेट्टी अपने फार्महाउस से बाहर आए और पपाराजियों में मिठाइयां बांटी। अब जो तस्वीरें चर्चा में हैं वो अथिया शेट्टी के कलीरे और एंगेजमेंट रिंग की हैं, जिससे लोगों की नजरें हट नहीं रहीं। अथिया के दुल्हन वाले लुक को कलीरा और उनका एंगेजमेंट रिंग कम्प्लीट करता नजर आया। अथिया के चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो साफ नजर आ रहा था। दोनों की जोड़ी हर तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

बेहद खूबसूरत वेडिंग रिंगः अभिनेत्री अथिया के कलीरे कस्टमाइज कराए गए थे जिसमें सूरज और चांद वाले डिजाइन बने थे और ये उनकी चूड़ियों से जुड़े थे। यह कलीरा अथिया के पीच लहंगे से बिल्कुल मैचिंग दिख रहा था। अथिया की इन्हीं तस्वीरों में फैन्स की नजरें उनकी एंगेजमेंट रिंग पर पड़ीं जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। यह बड़ा सा वेडिंग रिंग अथिया की उंगलियों में काफी रॉयल दिख रहा था।

बताया जाता है कि लवबर्ड्स की शादी में करीब 100 गेस्ट मौजूद थे, जिनमें अथिया के क्लोज़ फ्रेंड्स और रिश्तेदार के अलावा के.एल राहुल के करीबी मौजूद थे। बताया यह भी गया है कि आईपीएल मैच के बाद मुंबई में फिल्मी सितारों और अन्य हस्तियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने अपनी शादी पर नो फोन पॉलिसी रखा था और शादी में मेहमानों को फोन नहीं लाने को कहा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here