Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे मौके, व्यापार में होगा लाभ

Aaj ka Rashifal 23 January 2023: आज सोमवार तथा दिनांक 23 जनवरी 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में हैं। बुध धनु राशि में हैं। सूर्य तथा चंद्रमा मकर राशि में है। शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश हो चुका है, जहां शनि पहले ही विराजमान हैं। वहीं, गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आज आपके परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद करेंगे। अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है।

वृषभ राशि – व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा।

मिथुन राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले आज एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रूतबा मिल सकता है। घर-परिवार या पड़ोस में कोई कठिन परिस्थिति बने तो सकारात्मक रहें। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा। आजकल खूब अच्छे योग चल रहे हैं, आप कोई प्रॉपर्टी भी हासिल कर सकते हैं।

कन्या राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको शाम तक किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

तुला राशि – आज आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई गैरज़िम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। उलझनों से ग्रस्त रहेंगे, काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा।

वृश्चिक राशि – यदि आप मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने देंगे तो आपको परेशानियां होंगी, अन्यथा स्थिति बढ़िया भी हो सकती है। यदि आप मानसिक तनाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य के साथ-साथ काम के क्षेत्र में भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशि – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की अनुभूति होगी। किसी जरूरी काम के बेहतर परिणाम मिलेंगे, आपको काफी खुशी होगी। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि – आज आप अपनी नयी सोच से अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। आज आपका नए लोगों से संपर्क होगा और नए लोगों से मित्रता होगी। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और आने वाला दिन भी आज पर निर्भर करेगा, क्योंकि आज आपको कुछ ऐसे काम निपटाने हैं जो कि लंबे समय से अटके हुए हैं। आप अपने अधिकारियों की नजर में भी रहेंगे। पिता को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे मुनाफे की उम्मीद करनी चाहिए।

मीन राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस संबंधी मामलों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

General Desk

Recent Posts

कम हो सकती है EMI, RBI ने लगातार दूसरी 0.25% घटाई ब्याज दर

मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…

10 hours ago

अमेरिका आज से चीन की वस्तुओं पर वसूलेगा 104% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले दी थी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…

14 hours ago

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

1 day ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

1 day ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

3 days ago