मुंबईः भारतीय क्रिकेट केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज यानी 23 जनवरी को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों की शादी खंडाला में होगी, जिसमें बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को राज रखने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन दोनों की नजदीकियां किसी से छिप नहीं सकीं।

राहुल और अथिया की एक जैसी लोकेशंस से लगातार तस्वीरें सामने आती रहीं, दोनों वेकेशन पर साथ स्पॉट हुए। पहले सिर्फ दोनों के लव रिलेशनशिप की अफवाहें थीं, लेकिन जब केएल राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर की जगह अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो दोनों का रिश्ता कन्फर्म हो गया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बातचीत का सिलसिला निकल पड़ा और दोनों की दोस्ती हो गई। साथ समय बिताते हुए दोनों को एक-दूसरे से मोहब्बत हुई और दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। दोनों ही हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपना रिश्ता राज रखने की तमाम कोशिशें कीं। दोनों रिलेशनशिप में रहने के बावजूद करीब डेढ़ सालों तक एक दूसरे के साथ कभी नजर नहीं आए, ना ही दोनों ने कभी साथ तस्वीरें पोस्ट कीं।

18 अप्रैल 2020 को अथिया ने केएल राहुल को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी थी। अथिया ने दोनों की एक क्यूट तस्वीर के साथ लिखा था- हैप्पी बर्थडे माय पर्सन। तो चलिए अब आपको राहुल और अथिया की शादी से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां आपको देते हैं…

  • मंडप सज चुका है और शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज यानी 23 जनवरी यह जोड़ा सात फेरों संग जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमें और वचन लेकर एक दूसरे के हो जाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको दोनों की शादी से जुड़ा हर अपडेट बता रहे हैं।
  • दोनों की सिर्फ शादी ही नहीं, बल्कि शादी से जुड़ी हर रस्म बेहद खास होने वाली है।अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी में साउथ इंडियन क्यूजीन रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आए मेहमानों को प्लेट्स में नहीं, बल्कि परंपरागत तरीके से साउथ इंडियन स्टाइल में केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा।
  • शादी की ड्रेस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया और केएल राहुल ने लाल नहीं, बल्कि अपने खास दिन के लिए व्हाइट और गोल्डन कलर की वेडिंग ड्रेस को फाइनल किया है। खबर यह भी है कि दोनों सब्यसाची का जोड़ा पहनने जा रहे हैं।
  • क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं और सिर्फ इतना ही नहीं सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला भी सज-धजकर पूरी तरह से तैयार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here