Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Weather Update: होगी बारिश और फिर बढ़ेगी सर्दी, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके में मौसम का मिजाज

दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से लोगों को हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी से थोड़ी सी राहत मिली हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

बात राष्ट्रीय राजदानी दिल्ली की करें, तो यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था, जो शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री व आयानगर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 व गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम की स्थिति में तीव्र बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में 23 जनवरी से ठंड बढ़ने लगेगी और इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में 24 जनवरी से देखने को मिलेगा जो 25 जनवरी को भी जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी की शाम से आकाश में घने बादल छाए रहेंगे और उसके बाद से लेकर 26 जनवरी की सुबह तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था,जबकि 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश की संभावना है। जबकि 24 जनवरी को बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। 25 व 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

 

General Desk

Recent Posts

कम हो सकती है EMI, RBI ने लगातार दूसरी 0.25% घटाई ब्याज दर

मुंबईः आपके होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में…

55 minutes ago

अमेरिका आज से चीन की वस्तुओं पर वसूलेगा 104% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले दी थी 50% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की धमकी

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगा दी है। बढ़ी हुईं दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।…

5 hours ago

अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की संभावनाः  चीन ने कहा… ट्रेड वॉर हुआ, तो हम तैयार हैं, डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है 50% एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

बीजिंगः टैरिफ को लेकर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की संभावना बढ़ गई है। अमेरिका ने चीन पर…

1 day ago

शेयर बाजार में तेजीः सेंसेक्स 1200 से ज्यादा अंक चढ़ा, निफ्टी में 400 अंक की तेजी

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। कल की बड़ी गिरावट के बाद संभलकर…

1 day ago

PM मोदी ने रामेश्वरम में एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज किया उद्घाटन, 5 मिनट में 22 मीटर ऊपर उठेगा नया पम्बन ब्रिज

रामेश्वरः तमिलनाडु के रामेश्वरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज (नए…

3 days ago