Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः बात 23 दिसंबर 1912 की है…रास बिहारी बोस गवर्नर जनरल लार्ड चार्ल्स हार्डिंग की हत्या करने का मन बना चुके थे। इस दिन लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पहली बार कोलकाता आने वाले थे। बंगाल के युवा क्रांतिकारी बसंत कुमार विश्वास को बम फेंकने की जिम्मेदारी दी गई। योजना थी कि लार्ड हार्डिंग हाथी पर बैठकर आएंगे और इतनी ऊंचाई पर सिर्फ बसंत कुमार विश्वास ही बम फेंक सकते हैं।

जब गवर्नर जनरल की सवारी निकली तो चांदनी चौक पर रास बिहारी और बसंत कुमार पहले से मौजूद थे। बम फेंका और जोरदार विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई। घटना के बाद सभी को लगा कि हॉर्डिंग की मौत हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हार्डिंग घायल हुए और उनका हाथी मारा गया। रास बिहारी की ये कोशिश नाकाम हुई। इसके तुरंत बाद वे देहरादून लौट आए और सुबह ऑफिस जाकर पहले की तरह काम करने लगे।

बोस उस समय फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर देहरादून में क्लर्क की नौकरी करते थे। हार्डिंग की जान को खतरा देख अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारियों की धरपकड़ शुरू कर दी। गिरफ्तारी का खतरा देख बोस जापान चले गए। अंग्रेज सरकार उनके पीछे पड़ गई। इस दौरान बोस ने जापान में 17 ठिकाने बदले। उन्हें जापान के एक ताकतवर नेता ने अपने घर में छुपाया। 21 जनवरी 1945 को उनका निधन हो गया।

बात जब भी अगर आजाद हिंद फौज की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में सुभाष चंद्र बोस का ख्याल आता है, लेकिन, इसमें भी रास बिहारी का बड़ा रोल था। 1943 में सुभाष चंद्र बोस भारत छोड़कर जर्मनी पहुंचे। रास बिहारी ने सुभाष चंद्र को बैंकॉक लीग की दूसरी कॉन्फ्रेंस में बुलाया। 20 जून को सुभाष चंद्र टोक्यो पहुंचे।

यहां 05 जुलाई को नेताजी का जोरदार स्वागत हुआ। उस समय रास बिहारी इंडियन इंडिपेंडेंस लीग के प्रेसिडेंट थे। उन्होंने लीग और इंडियन नेशनल आर्मी की कमान नेताजी को सौंप दी। इसके बाद रास बिहारी सलाहकार की भूमिका में रहे। जापान सरकार ने अपने दूसरे बड़े अवॉर्ड ऑर्डर ऑफ दी राइजिंग सन से सम्मानित किया था।

व्लादिमीर लेनिन का निधनः रूस के क्रांतिकारी लेनिन का असली नाम व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव था। वे एक रूसी साम्यवादी क्रांतिकारी और राजनेता थे। मार्क्सवादी विचारधारा के ध्वजवाहक रहे लेनिन को बोल्शेविक क्रांति का नेता माना जाता था। जार सरकार के विरोध में उन्हें कजन इंपीरियल यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। इसके बाद लेनिन ने कानून की शिक्षा हासिल की।

साल 1889 में मार्क्सवादियों का संगठन बनाया। क्रांतिकारी गतिविधियों के चलते उन्हें जेल जाना पड़ा। 21 जनवरी 1924 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। उनकी बॉडी को एम्बाम किया है। वह आज भी मॉस्को के रेड स्क्वॉयर में रखी हुई है। आइए एक नजर डालते हैं 21 जनवरी को देश और दुनिया में घटित हुईं घटनाओं पर…

1737 : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।
1793 : फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दिया गया।
1809 : अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक ‘विलियम’ मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।
1840 : चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।
1872 : कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।
1892 : बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।
1920 : अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।
1922 : ‘क्वीज शो’, ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म।
1924 : तत्कालीन सोवियत रूस में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन।
1925 : तत्कालीन सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1924: रैक्जे मैक्डोनाल्ड के नेतृत्व में पहली बार ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार बनी।
1930 : चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म।
1936 : ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।
1942 : जापान ने बर्मा ( अब म्यांमार) पर हमला किया।
1945 : क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।
1950 : अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।
1957 : भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।
1958: कॉपीराइट एक्ट लागू किया गया।
1959 : स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन।
1960 : मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।
1963 : हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।
1964 : भारतीय क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया।
1972 : अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
1980 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।
1981 : ईरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।
1986 : मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।
1986: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ।
1991 : सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।
1995 : रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।
1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार 340 लोगों की मौत हुई।
2000: एशिया के पहले ‘स्प्लिट लिवर’ का ट्रांसप्लांट हांगकांग में हुआ।
2007 : भारत ने वेस्टइंडीज से वनडे क्रिकेट सीरीज जीती।
2008 : भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।
2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here