Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः जीवनसाथी से बढ़ेगी नजदीकियां, कम परिश्रम का मिलेगा अधिक लाभ

Aaj ka Rashifal 20 January 2023: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 20 जनवरी 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशाः राहु मेष राशि में और मंगल वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और बुध धनु राशि में। मकर राशि में सूर्य, शुक्र और शनि कुंभ राशि में, जहां स्वगृही होंगे। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि – आज कुछ नए मौके के साथ-साथ अच्छी खबर भी मिल सकती है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और भोजन संबंधी आदतों में सुधार करें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी आज वही दिन है। काम के सिलसिले में आपको वैसा नतीजा मिल सकता है जैसे आप चाहते हैं।

मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं।

कर्क राशि – आज बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से समर्थन प्राप्त होगा और एक-दूसरे की घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। आज आप अपने कार्य स्थल पर सावधानी बरतें।

सिंह राशि – आप प्रयासों को गति देंगे। लाभ बढ़ेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। कोई नया आइडिया आप को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार हो सकता है, जिससे आपकी संपत्ति की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिनों के पक्ष में जाएगा।

कन्या राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा।

तुला राशि – आज सभी कार्यो में आपके लिये प्रवेश द्वार खुले नजर आएंगे। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं। नया वाहन नए घर का सुख संयोग में है। पति पत्नी कहीं घूमने जाने की भी प्लान बन सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं।

वृश्चिक राशि – आपको खर्चो पर नियंत्रण पाने के लिए अपना बजट प्लान करने की जरूरत है। आपके खर्चे काफी बढ़े हुए जिन्हें नियंत्रण में रखना आपकी जिम्मेदारी है। आपको इससे परेशानी भी हो रही है। कोई भी ऐसी बात ना बोले जो आपके किसी अपने को चोट पहुंचाए। सोच समझकर बोलें।

धनु राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है।

मकर राशि – आज का दिन आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। कोई करीबी दोस्त फरेब कर सकता है। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। आपके अच्छे कार्यों के कारण समाज में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा।

कुंभ राशि – आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। थोड़ा संघर्ष आपने किया है, उसका फल भी आपको आज मिल सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि – आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

8 hours ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

8 hours ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

9 hours ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

2 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

2 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

2 days ago