Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 19 January 2023: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 19 जनवरी 2023 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की दशाः राहु मेष राशि में और मंगल वृषभ राशि में हैं। वहीं, चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। बुध मार्गी होकर धनु राशि में हैं और गोचर चल रहे हैं। सूर्य और शुक्र मकर राशि में तथा शनि कुंभ राशि में हैं। वहीं गुरु मीन राशि में गोचर चल रहे हैं।

मेष राशि – मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

कर्क राशि – आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।

सिंह राशि – आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि – आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

तुला राशि – पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं।

वृश्चिक राशि – आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे. आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी।

धनु राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि – आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

मीन राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here