Subscribe for notification
शिक्षा

Today History: इंदिरा गांधी पहली बार चुनी गई थीं प्रधानमंत्री, मोरारजी देसाई का तोड़ा था सपना

दिल्लीः 19 जनवरी भारतीय राजनीति के इतिहास में विशेष जगह रखता है। आज ही दिन यानी 19 जनवरी 1966 को देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। दरअसल 11 जनवरी 1966 को ताशकंद समझौते की रात प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हो गया। अगले दिन गुलजारी लाल नंदा एक बार फिर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। दूसरी तरफ कांग्रेस में नेता चुनने की लड़ाई शुरू हुई। 7 दिन तक चली जद्दोजहद के बाद इंदिरा गांधी के नाम पर मुहर लग गई।

मोरारजी देसाई कभी भी इंदिरा को नेहरू का उत्तराधिकारी नहीं मानते थे। देसाई ने उन्हें लिटिल गर्ल कहकर खारिज कर दिया था। लाल बहादुर शास्त्री के निधन के बाद सवाल उठने लगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष के. कामराज के पास थी। प्रधानमंत्री की तलाश शुरू हुई और दो नाम सामने आए। पहला मोरारजी देसाई और दूसरा इंदिरा गांधी। इस दौड़ में एक और नाम शामिल था के. कामराज का। उस समय पार्टी में सिंडिकेट नेताओं का बोलबाला था और उसके प्रमुख कामराज ही थे, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से मना कर दिया था।

इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल का चुनाव हुआ। इसमें इंदिरा गांधी ने उस समय के मंझे हुए कांग्रेसी नेता मोरारजी देसाई को हराया था। इस दौरान इंदिरा गांधी को 355 वोट मिले थे, जबकि मोरारजी को मात्र 169 वोट मिले। यह दूसरा मौका था जब मोरारजी प्रधानमंत्री बनने से चूके थे। इससे पहले नेहरू के निधन के बाद भी वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में थे।

इंदिरा गांधी ने 19 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद इंदिरा लगातार 3 कार्यकाल तक प्रधानमंत्री रहीं। 1980 में वे चौथी बार प्रधानमंत्री बनीं और 31 अक्टूबर 1984 को अपनी हत्या के दिन तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था।

ओशो की मौत हुईः 19 जनवरी 1990 को आचार्य रजनीश ओशो का पुणे में निधन हुआ था। उनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उनका जन्म मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के कुचवाड़ा गांव में हुआ था। भारत में उनके विचारों को सामाजिक मान्यताओं के खिलाफ माना जाता था। ऐसे में विरोध होने पर वे 1981 में अमेरिका चले गए। अमेरिका में उनके आश्रम में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे। 28 अक्टूबर 1985 को उन्हें नार्थ कैरोलिना से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद वे भारत लौट आए। आरोप है कि उन्हें अमेरिका में स्लो पॉइजन दिया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1597 : मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1668 : किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1883: नार्थ सी में जर्मन स्टीमर सिंब्रिया और ब्रिटिश स्टीमर सुल्तान के बीच टक्कर हुई थी। इस हादसे में 340 लोगों की मौत हो गई थी।
1905 : बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1907: पहला फिल्म रिव्यू वैरायटी मैग्जीन में छपा।
1910 : जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1920 : अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 : मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 : ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 : जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1941 : ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।
1941 : ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942: जापान की सेना ने बर्मा (म्यान्मार) की राजधानी रंगून (अब यंगून) से 235 मील दक्षिण पूर्व तिवोय बंदरगाह पर कब्जा कर लिया था।
1949 : कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1966 : इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 : अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1987: नारायण दत्त ओझा सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के दो घंटे बाद रिटायर हो गए थे।
1990 : ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।
1995 : हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन।
2000: न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर पर पहला WWF रेस्टोरेंट खुला था।
2006: नासा का न्यू हॉराइजन स्पेसक्राफ्ट लॉन्च हुआ। प्लूटो की जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस मिशन को भेजा गया था।
2007: जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2010 : कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन।
2012 : प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन ।
2013: स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
2013: नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला।
2015: राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन।

 

Delhi Desk

Recent Posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

30 minutes ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

58 minutes ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

6 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

10 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

21 hours ago